रायपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने रविवार को मंथन शिविर कार्यक्रम आयोजित की. इस मौके पर प्रदेश के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित हुए. सभा को पार्टी के सुप्रीमो अजीत जोगी ने संबोधित किया. विधानसभा के हार से निराश कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। उन्होंने इस मौके पर एक श्वेत पत्र (केवल आंतरिक परिसंचरण के लिए) जारी किया. इसके अलावा पार्टी कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। जेसीसी (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने बताया कि चुनाव चिन्ह मिलने के 2 महीने से भी कम समय में हमने भारत में 73 साल लम्बे चुनावी इतिहास में मध्यभारत की पहली मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय पार्टी का निर्माण कर दिखाया है. हमारे विरोधी कुछ भी कह लें किंतु किसी भी नज़रिए से इस ऐतिहासिक उपलब्धि को कम नहीं आंका जा सकता है. इतने कम समय में छत्तीसगढ़ की जनता ने हमें अपना प्यार और विश्वास दिया है कि इस से ज़्यादा उम्मीद करना अव्यवहारिक होता. हमें ख़ुश होना चाहिए. लेकिन ख़ुशी की जगह कभी-कभी ऐसा लगता है कि पार्टी में उदासी का माहौल छाया हुआ है. 2018 विधानसभा चुनाव के जनादेश के विशाल गुरुत्वाकर्षण के कारण कुछ अदुरदर्शी और अधीर (बेसब्र) लोगों का सत्ताधारी दल की ओर खिंचे चले जाना बेहद स्वाभाविक है. मुझे नहीं लगता है कि इसमें कोई चौकाने या चिंता करने वाली बात है। जहाँ कुछ लोगों को केवल विपत्ति, विफलता और विश्वासघात दिखता है, वहाँ मुझे अवसरों का असीमित भण्डार दिखाई दे रहा है. निराशावाद और पराजयवाद ऐसे नासूर हैं जिनको हमें जड़ से उखाड़ फेंकना होगा. हमारे सुप्रीमो अजीत जोगी ने बहुत कम समय में बहुत कुछ करके हमें संभावनाओं से भरे एक सुनहरे अतीत की झलक दिखाई है. अब हमें भविष्य के निर्माण की ओर ध्यान देने की जरुरत है।. क्षेत्रीयवाद- सबसे पहले तो हमें छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीयवाद की धार तेज करनी होगी। बिना परदेसियों को परिभाषित किए, सभी छत्तीसगढयि़ों को एक सामाजिक-राजनैतिक-आर्थिक-सांस्कृतिक छत के नीचे एकत्रित करना संभव नहीं है। इसलिए हमें 2020-21 में आउटसोर्सिंग के विरोध में ‘रोजगार सत्याग्रहÓ को प्रदेश की राजनीति का सबसे निर्णायक जनांदोलन बनाना पड़ेगा। इससे सभी छत्तीसगढिय़ा एकजुट होंगे। पार्टी की युवाओं के बीच पैठ बढ़ेगी।
और सबसे महत्वपूर्ण, भूपेश सरकार के सौंटा मारने, भौरा चलाने और गेड़ी चढऩे वाले ‘फर्जी क्षेत्रीयवादÓ की जनता के सामने पोल खुलेगी। हम बालौदा बाजार के हिर्मी से प्रदेशव्यापी रोजगार सत्याग्रह की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसी प्रकार से 2021-22 में नदी को लेकर ‘महानदी यात्राÓ और 2022-23 में नारी-उत्थान को लेकर ‘शराब बंदी सत्याग्रहÓ के लिए वृहद जनांदोलन की रूपरेखा तैयार करना है।
राष्ट्रीय आकांक्षा- छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीयवाद की धार तेज करने के साथ-साथ हमें पार्टी की राष्ट्रीय आकांक्षाओं को भी विकसित करना होगा। पार्टी सुप्रीमो की राष्ट्रीय पहचान के परपेक्ष में नई दिल्ली में छत्तीसगढिय़ों की आवाज़ को बुलंद करने, अन्य राज्यों के क्षेत्रीय दलों के साथ समन्वय स्थापित करके वहाँ चुनाव लडऩे और गैर-निवासी छत्तीसगढिय़ों को एक अखिल-भारतीय राजनैतिक शक्ति के रुप में विकसित करने के उद्देश से पार्टी की गतिविधियों को मात्र छत्तीसगढ़ तक सीमित रखना उचित नहीं है। ऐसे में, अन्य राज्यों में और ग़ैर-कांग्रेसी विचारधारा के लोगों के बीच में पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए पार्टी की अन्य राज्यों में रणनीति और नाम पर पुर्नविचार करना भी उचित होगा।
मुखपत्र-पार्टी की सैद्धांतिक और वैचारिक पृष्ठभूमि मजबूत करने के लिए एक क्रांतिकारी 8-पन्ने का मासिक मुखपत्र ”छत्तीसगढ़ स्वराजÓÓ प्रकाशित करेंगे।
सोशल मीडिया- हम युद्धस्तर पर ऑनलाइन मोबालाईजेशन करने पर पूरा बल देंगे। फेसबुक, वाट्सअप, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब, टिकटोक पर अधिक से अधिक मात्रा में लाईक्स, कमेंटस, फालोअरस और शेयर्स दिलाने के उद्देश से हर ज़िले में डिजिटल सेल स्थापित किये जायेंगे। इसके लिए हम प्रोफेशनल लोगों की मदद भी ले रहे हैं।
