Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नक्सलवाद के बाद बदला गोगुण्डा का चेहरा: ‘हरा सोना’ से आय, विकास कार्यों से नई उम्मीद, अब गांव में गूंजेंगे गीत-संगीत

May 1, 2026

मिशन उत्कर्ष से रायपुर में बदली तस्वीर: बोर्ड परीक्षा परिणामों में ऐतिहासिक सुधार, सैकड़ों स्कूलों में दिखा असर

May 1, 2026

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि: फाइलेरिया और मलेरिया उन्मूलन मॉडल को मिली देशभर में पहचान

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 1
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » अगर आप रोज 7-8 घंटे नहीं सोएंगे, तो क्या होगा? किन बीमारियों का बढ़ेगा खतरा, जान लीजिए काम की बात
बिज़नेस

अगर आप रोज 7-8 घंटे नहीं सोएंगे, तो क्या होगा? किन बीमारियों का बढ़ेगा खतरा, जान लीजिए काम की बात

adminBy adminJune 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

नई दिल्ली। अक्सर कहा जाता है कि अगर आपको लंबी उम्र तक स्वस्थ रहना है, तो रोज 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें। नींद हमारी अच्छी सेहत की कुंजी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नींद हमारे शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है, जितना कि खाना और पानी जरूरी है। हालांकि आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और तनाव के कारण अधिकतर लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं। अगर आप लगातार 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं, तो इसका असर आपकी सेहत पर गंभीर रूप से पड़ सकता है। आज आपको बताएंगे कि रोज पर्याप्त नींद न लेने से आपको कौन सी परेशानियां हो सकती हैं।
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक नींद की कमी से मेंटल हेल्थ प्रभावित होती है। नींद न पूरी होने पर आपको थकान, चिड़चिड़ापन, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी और याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक नींद की कमी डिप्रेशन और एंजायटी जैसी मानसिक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकती है। हमारे नर्वस सिस्टम को आराम देने के लिए नींद बेहद जरूरी होती है। नींद की कमी से हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। पर्याप्त नींद न मिलने पर शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता घट जाती है। इससे आप जल्दी बीमार पड़ सकते हैं और संक्रमण से उबरने में भी अधिक समय लग सकता है। बीमारियों से बचाव के लिए नींद आवश्यक है।
नींद की कमी से हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ जाता है। रिसर्च बताती हैं कि जो लोग नियमित रूप से कम नींद लेते हैं, उनमें हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का जोखिम ज्यादा होता है। नींद पूरी न होने पर शरीर में तनाव हार्मोन कॉर्टिसोल की मात्रा बढ़ जाती है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है और हार्ट बीट को अस्थिर करता है। इसके अलावा नींद की कमी से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है। जब हम पूरी नींद नहीं लेते तो शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता कम हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रण में बाधा आती है। यह स्थिति टाइप 2 डायबिटीज को डेवलप कर सकती है।
नींद की कमी आपके वजन को भी प्रभावित करती है। जब नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन घ्रेलिन और भूख कम करने वाले हार्मोन लेप्टिन का संतुलन बिगड़ जाता है। इसका परिणाम यह होता है कि आपको ज्यादा भूख लगती है और आप ज्यादा खाते हैं, जिससे मोटापा बढ़ सकता है। मोटापा भी कई अन्य बीमारियों का कारण बनता है। नींद की कमी से स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। नींद पूरी न होने से स्किन जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है, दाग-धब्बे बढ़ते हैं और झुर्रियां जल्दी आती हैं। साथ ही आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन की समस्या भी होती है।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, निवेशकों में उत्साह – पहली बार 10 ग्राम सोना 1.60 लाख के पार

January 28, 2026

सर्दियों में हर रात खाएं 3 खजूर, एक्सपर्ट्स ने बताए हैं इसके 5 कमाल के फायदे!

January 4, 2026

सुबह खाली पेट खा लें ये हरी पत्तियां, शुगर से लेकर स्किन तक हर समस्या होगी दूर, जानें फायदे

July 12, 2025
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • नक्सलवाद के बाद बदला गोगुण्डा का चेहरा: ‘हरा सोना’ से आय, विकास कार्यों से नई उम्मीद, अब गांव में गूंजेंगे गीत-संगीत
  • मिशन उत्कर्ष से रायपुर में बदली तस्वीर: बोर्ड परीक्षा परिणामों में ऐतिहासिक सुधार, सैकड़ों स्कूलों में दिखा असर
  • राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि: फाइलेरिया और मलेरिया उन्मूलन मॉडल को मिली देशभर में पहचान
  • स्वर्गीय विवेक अंधारे को मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि
  • लोक भवन में ‘गूगल बॉय’ रुद्र का सम्मान, 6 साल की उम्र में दिखाया असाधारण ज्ञान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.