Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

November 23, 2026

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर CM साय ने जताई चिंता, बोले- इसे रोकने के लिए जनआंदोलन जरूरी

November 23, 2026

रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर CM साय ने जताई चिंता, बोले- इसे रोकने के लिए जनआंदोलन जरूरी
रायपुर

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर CM साय ने जताई चिंता, बोले- इसे रोकने के लिए जनआंदोलन जरूरी

Author AuthorBy Author AuthorNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यशाला में महिला सुरक्षा, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा और महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित विशेषज्ञ और संबंधित पक्ष मौजूद रहे।
मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर सीएम ने जताई चिंता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM साय ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को कोई भी समाज स्वीकार नहीं कर सकता। भारत में प्राचीन काल से ही नारियों की पूजा की जाती रही है, लेकिन आज भी इन गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हमें इन समस्याओं को स्वीकार कर इनके समाधान के लिए प्रयास करना होगा।
मानव तस्करी में करीबी लोग होते हैं शामिल- CM साय
उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के मामलों में कई बार करीबी लोग ही शामिल होते हैं। पैसे और नौकरी का झांसा देकर महिलाओं को घरों से बाहर ले जाया जाता है और वे तस्करी के जाल में फंस जाती हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं। दिल्ली में भी कई महिलाओं को इस तरह के जाल से छुड़ाया गया है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार के प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू हिंसा व मानव तस्करी को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
सीएम बोले- जनआंदोलन बनाने की जरूरत
उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर का जिक्र करते हुए कहा कि यहां महिलाओं को 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा 181 महिला हेल्पलाइन नंबर भी संचालित है। छत्तीसगढ़ पुलिस के अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से भी महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। घरेलू हिंसा और मानव तस्करी रुके इसकी कोशिश रहेगी। इसे रोकने हमें जनांदोलन करना होगा और सबको प्रयास करना पड़ेगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बलौदा के ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप को मिली त्वरित सेवा, प्रमाण पत्र मिलने से परिवार को बड़ी राहत

November 23, 2026

इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

November 23, 2026

देशभर के पर्यटकों और युवाओं को आकर्षित करने की तैयारी, जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

November 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
  • मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर CM साय ने जताई चिंता, बोले- इसे रोकने के लिए जनआंदोलन जरूरी
  • रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान
  • डिजिटल टोकन और बेहतर इंतजामों से धान बेचना हुआ आसान, किसान श्रवण कुमार के चेहरे पर खुशी
  • दूरस्थ वनांचल के 96 जनजातीय परिवारों को सोलर होम लाइटिंग सिस्टम से मिला लाभ

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.