Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

दूरस्थ वनांचल के 96 जनजातीय परिवारों को सोलर होम लाइटिंग सिस्टम से मिला लाभ

November 23, 2026

विधायक सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर 154 तीर्थयात्रियों को अयोध्या धाम के लिए किया रवाना मंगलमय, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की दी शुभकामनाएं

November 23, 2026

बलौदा के ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप को मिली त्वरित सेवा, प्रमाण पत्र मिलने से परिवार को बड़ी राहत

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 23
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बलौदा के ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप को मिली त्वरित सेवा, प्रमाण पत्र मिलने से परिवार को बड़ी राहत
रायपुर

बलौदा के ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप को मिली त्वरित सेवा, प्रमाण पत्र मिलने से परिवार को बड़ी राहत

Author AuthorBy Author AuthorNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सेवा सेतु की सुविधाजनक व्यवस्था से खुश तेजप्रताप ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए संचालित सेवा सेतु पहल लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। इस पहल के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने में सहूलियत मिल रही है। सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया सरल होने और निर्धारित समय में सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को राहत मिल रही है।
इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप के पुत्र को महज 5 दिनों में जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र प्राप्त हुए। तेजप्रताप को अपने पुत्र की शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए इन प्रमाण पत्रों की जरूरत थी। आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध नहीं होने से शिक्षा संबंधी कार्यों में परेशानी हो सकती थी। ऐसे में सेवा सेतु पहल उनके परिवार के लिए मददगार साबित हुई।
तेजप्रताप ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र के जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय बलौदा स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया था। केंद्र के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के महज 5 दिनों के भीतर उनके पुत्र के तीनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। कम समय में सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें बड़ी राहत मिली। अब वे अपने पुत्र की शिक्षा से जुड़े आवश्यक कार्यों को आसानी से पूरा कर सकेंगे।
तेजप्रताप ने सेवा सेतु केंद्र की कार्यप्रणाली और त्वरित सेवा की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतने कम समय में तीनों प्रमाण पत्र मिल जाएंगे। लेकिन आवेदन करने के महज 5 दिनों में बिना किसी परेशानी के सभी आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से आम नागरिकों को शासकीय कार्यालयों में आवश्यक दस्तावेज बनवाने में काफी सुविधा मिल रही है।
उन्होंने नागरिकों को सरल और समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा सेतु पहल के माध्यम से आवश्यक प्रमाण पत्रों की त्वरित उपलब्धता सुशासन और जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

November 23, 2026

देशभर के पर्यटकों और युवाओं को आकर्षित करने की तैयारी, जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

November 23, 2026

महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम

November 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • दूरस्थ वनांचल के 96 जनजातीय परिवारों को सोलर होम लाइटिंग सिस्टम से मिला लाभ
  • विधायक सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर 154 तीर्थयात्रियों को अयोध्या धाम के लिए किया रवाना मंगलमय, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की दी शुभकामनाएं
  • बलौदा के ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप को मिली त्वरित सेवा, प्रमाण पत्र मिलने से परिवार को बड़ी राहत
  • इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में मिली जगह
  • देशभर के पर्यटकों और युवाओं को आकर्षित करने की तैयारी, जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.