
रायपुर । कोरोना वायरस से संक्रमण के खतरे को देखते हुए रायपुर पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. 21 मार्च से लेकर आगामी आदेश तक जरूरी चीजें का व्यापार छोड़कर बाकी सब दुकानें बंद रहेगी। मेडिकल, पेट्रोल पंप व किराना जैसे जरूरी दुकानें खुली रहेगी। वहीं अन्य दुकानें बंद रहेगी. प्रशासन ने कहा कि ये सब निर्णय सुरक्षा की दृष्टि से किया जा रहा है. जिससे कि बाजार में ज्यादा भीड़ ना हो. इससे डरने व घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं 22 मार्च के जनता कफ्र्यू का मालवीय रोड शारदा चौक व्यापारी संघ ने समर्थन किया है. उन्होंने जनता कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद करने का फैसला लिया है।
एम्म की अतिरिक्त ह्रक्कष्ठ बंद : तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से एहतियात के तौर पर रायपुर एम्स की अतिरिक्त ओपीडी को बंद कर दिया गया है. होम्योपैथी, आयुर्वेद, योग, यूनानी और सिद्धा की ओपीडी बंद कर दी गई है. अब आयुष की जगह कोरोना संदिग्धों की ओपीडी लगेगी. तो वहीं सख्त कदम उठाते हुए सरकार ने कुछ जरूरी चीजों के दाम फिक्स कर दिए हैं.
रायपुर पुलिस ने लोगों से एक बड़ी अपील की है : बता दें कि राज्य सरकार ने मास्क और हैंड सेनिटाइजर के दाम तय कर दिए है. अब 200 रूरु सेनिटाइजर की कीमत 100 रुपये होगी. तो वहीं 2 प्लाई मास्क की कीमत 8 रुपये, 3 प्लाई मास्क की कीमत 10 रुपये तय कर दी गई है. मालूम हो कि केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत ये कीमत तय की है. 30 जून 2020 तक ये कीमत लागू रहेगी.
कोर्ट बंद किए गए, लोगों के आने पर लगाई गई रोक : हाईकोर्ट ने एडवायजरी जारी करते हुए जिला न्यायालय रायपुर, गरियाबंद, तिल्दा, राजिम, देवभोग में लंबित मामलों की सुनवाई टाल दी है। वहीं सुनवाई के लिए नई तिथियों की घोषणा की गई है। अब वे सब मामले एक माह बाद सुने जाएंगे। हालांकि कोर्ट ने कहा है कि इस अवधि में अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई की जाएगी। जिसमें जमानत संबंधी मामले, स्थगन के मामले, रिमान्ड कार्य और अन्य अत्यावश्यक प्रकरण शामिल हैं। रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय की ओर से जारी एडवायजरी में कहा गया है कि वकील और पक्षकार को उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।
राज्य में धारा-144, जरूरी हो तभी घर से निकलें : छत्तीसगढ़ में सरकार ने गुरुवार को ही धारा-144 लागू कर दी थी। इसके तहत चार या उससे ज्यादा एक साथ एकत्र नहीं हो सकते हैं। इसको लेकर शुक्रवार को पुलिसकर्मी एनाउंसमेंट करते रहे। साथ ही लोगों से अपील की जा रही थी कि जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें। साथ ही उनको बताया जा रहा है कि जरूरी चीजें सारी मिल रही हैं। बाजार बंद नहीं हैं। इससे पहले रायपुर में कोरोनावारस से संक्रमित मरीज मिलने के बाद गुरुवार को राज्य सरकार ने मॉल बंद करने के आदेश दिए थे। वहीं समता कॉलोनी में पूरी तरह से लॉक डाउन है। सड़कें सूनी पड़ी हुई हैं।
रामनवमी के सभी कार्यक्रम रद्द, मंदिरों में प्रवेश पर रोक : कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए ट्रस्टों ने मंदिर के पट बंद करने का निर्णय लिया है। केंद्र और राज्य सरकार की एडवायजरी को ध्यान में रखते हुए मंदिर ट्रस्टों ने यह फैसला लिया है। सुबह-शाम सिर्फ पुजारी ही नियमित पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं महामाया मंदिर में नवरात्र में जलने वाले ज्योत के पंजीयन भी बंद कर दिए गए है।
टाटीबंध स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंघ सभा ने 31 मार्च तक सभी धार्मिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। महामाया मंदिर में नवरात्रि में भी सीमित हवन-पूजन होगा और श्रद्धालुओं से घर पर ही पूजा-अर्चना करने की अपील की गई है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मस्जिदों में टेम्प्रेचर मशीन और संबंधित किट की मांग की है। सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य की दृष्टि से बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर प्रदेशभर में स्थित 1560 मस्जिदों के लिए यह किट की मांग की है।
प्रदेशभर के गिरजाघर 31 मार्च तक रहेंगे बंद : प्रदेश में पहली बार गिरजाघरों में रविवारीय आराधनाएं नहीं होंगी। कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते 31 मार्च तक ग्रुप फ्राइडे के पहले होने वाले 40 दिनी उपवास घरेलू प्रार्थनाएं, विवाह समारोह और सभी तरह के धार्मिक आयोजन स्थगित कर दिए गए हैं। वहीं 22 व 29 मार्च को इतिहास में पहली बार चर्चों के पट नहीं खुलेंगे। छत्तीसगढ़ के आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर और छत्तीसगढ़ डायसिस (सीएनआई) के बिशप रॉबर्ट अली ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
निगम ने हर दिन पांच हजार नि:शुल्क मास्क बांटेगा : कोरोना वायरस से बचाव के लिए रायपुर निगम निगम ने हजारों की संख्या में मास्क तैयार करवाए हैं। नगर निगम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को यह मास्क निशुल्क बांटेगी। हर दिन पांच हजार मास्क बांटने का टारगेट है। महिला समूहों ने रात भर जाग कर यह मास्क तैयार किया है। बता दें कि राजधानी में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। जिसके बाद एहतियातन के तौर पर सरकार ने अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की अपील की
पंडाल लगाकर मास्क बेच रहे थे, पुलिस ने खदेड़ा
कोरोना के प्रति लोगों में भय का वातावरण देखकर मास्क बेचने के लिए पंडाल लगाने वाले व्यापारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया है। धारा-144 के उल्लंघन की आशंका के कारण पुलिस ने पंडाल बंद कराया। यह पंडाल जिला दवा व्यापारियों ने लगाया था, जहां व्यापारिक संगठनों के कुछ नेता भी मौजूद थे। गौरतलब है कि नए मेडिकल कॉम्पलेक्स के पास दवा व्यापारियों ने रियायती दर पर यानी 25 रुपए में दो मास्क बेचने का बैनर लगा रखा था, जिसके चलते देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई है। भीड़ लगना धारा-144 का उल्लंघन है। जानकारी मिली है कि रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा भी यहां पहुंचे। पंडाल वाली जगह पर भीड़ और अव्यवस्था देखकर विधायक जुनेजा ने भी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंच सबसे पहले पंडाल हटवाया। उसके बाद कैम्प लगाकर मास्क बेचने वालों को वहां से चलता किया।
महापौर-विधायक ने बांटे मॉस्क सतर्क ता बरतने की अपील

शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महापौर एजाज ढेबर, विधायक विकास उपाध्याय ने लोगों के बीच जाकर स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए मॉस्क बांटे। महापौर ढेबर ने नागरिकों से व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, कोरोना से न घबराए नहीं व नियमित हाथ धोने की अपील की। विधायक विकास उपाध्याय की पहल पर समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी और गुढिय़ारी में हेल्प-डेस्क की सुविधा शुरू की गई है। यहाँ पर आम जनता की सुविधा के लिए वॉलिंटियर्स नियुक्त किए गए हैं, जो सुबह 9 बजे से रात तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विधायक उपाध्याय ने कहा कि इस आपदा से घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं हैं। दैनिक जीवन में काम आने वाली सारी वस्तुएं जैसे दूध, सब्जियां, बच्चों-बुजुर्गों की दवाइयों जैसी वस्तुओं के लिए हैल्प-डेस्क की सहायता ली जा सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कोरोना के संक्रमण को रोकने व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर निगम व स्वास्थ्य का पूरा अमला सतर्क है। इसलिए डरने घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, बस व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें।
