

रायपुर । रायपुर कोरोना वायरस से एहतियात के तौर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के चलते राज्य शासन ने मंत्री परिषद की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की ये बैठक मंगलवार शाम तकरीबन 5 बजे होने वाली है ।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी मंत्रियों और सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे. मुख्य सचिव कार्यालय ने छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के निवास और मुख्यमंत्री निवास को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दे दिए हैं।