पंचायत तंत्र – रायपुर। बीते दिन 25 मार्च को एक और कोरोना पॉजिटिव केस लंदन से लौटी युवती में पाया गया, जिसके बाद शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। धारा 144 का राजधानी में कड़ाई से पालन कराने शासन सख्ती बरतते नजर आ रहा है। गौरतलब है कि कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती पर पुलिस ने धारा 269, 279, 188 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। युवती पर आरोप है कि उसने विदेश यात्रा से लौटने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण की उपेक्षा की जिसके कारण अन्य लोगों के जीवन को संकट में डालकर शासन के निर्देशों व आदेशों की अवहेलना की है। कोरोना वायरस को अपने घर-परिवार एवं नौकरानी/ड्राइवर से छिपाकर संक्रमित रोग को जानबूझ कर फ़ैलाया।