पंचायत तंत्र – रायपुर। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. छत्तीसगढ़ राज्य भी इससे अछूता नहीं है. केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है. ऐसे समय पर लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. प्रदेश भर में तमाम ऐसे लोग हैं, जो गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं. साथ ही सस्ते दर पर घर पहुंच सेवा भी उपलब्ध करा रहे हैं l
लॉकडाउन पर बाजार में हो रहे कालाबाजारी को कम करने के लिए रायपुर के डॉ. अरविंद जैन ने फ्री होम डिलीवरी सब्जी की शुरुआत की है, वो मार्केट से कम दाम पर. उन्होंने अपना एक वाट्सअप नबर 9329629300 भी जारी किया है. जिसके जरिए आप घर बैठे सब्जी मांगा सकते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी टीम में 10 लोग काम कर रहे हैं, जो कि पूरे रायपुर शहर में आर्डर देने पर बाइक के जरिए घरों तक सब्जी पहुंचवा रहे हैं. इसका अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है. सब्जियों में टमाटर के रेट 30, भांटा- 25, लौकी- 25, खीरा- 25, करेला- 50 रुपये में दिए जा रहे है. इसके साथ ही moresabzi.com बेवसाइट पर ऑनलाइन सब्जी आर्डर कर सकते हैं, जो कि जल्द ही शुरु होने वाला है l