
रायपुर। चारो तरफ कोरोना महामारी का आतंक छाया हुआ। विश्व मे कोरोना पॉजीटिव की संख्या लगातार बढ़ रही है देश। प्रदेश में केंद्र सरकार व राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे है। वही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी नगर निगम के एम आईं सी सदस्य एवं मदर टेरेसा वार्ड के पार्षद अजीत कुकरेजा अपने वार्ड के लोगो कोरोना से बचाव के लिए वार्डवासियों को जागरूक करने में सक्रिय दिख रहे है। साथ ही पार्षद ने जोन कमिश्नर को पत्र भेजकर 1लाख रुपये की मांग की जिससे मास्क और सेनेटाइजर खरीदकर वार्डवासियों को वितरित कर महामारी से बचाव हो सके। विगत कई दिनों से मदर टेरेसा वार्ड को सेनेटाइज करने के लिए भिड़े हुए है सक्रिय पार्षद अजीत कुकरेजा ।
