पंचायत तंत्र – रायपुर । रविवार को राजधानी में अघोषित कफ्र्यू रहेगा। राजधानी में कल किराना दुकान और सब्जी दुकान भी बंद रहेगी। कल सिर्फ लाकडाउन में दवा, दूध और पेट्रोल पंप ही खुली रहेगी, जबकि बाकी सभी दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से सभी दुकानों में इस बाबत सूचना दे दी गयी है। इससे पहले आज शाम भी पुलिस ने फ्लाईंग मार्च कर बाजार में अनावश्यक घूम रहे लोगों से पुलिस कड़ाई से पेश आयी। राजधानी में पिछले कुछ दिनों में पुलिस के सहयोगात्मक रूख का लोगों ने गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया था। लोगों की भीड़ बाजारों में बढ़ गयी थी, तो वहीं बेवजह सैर पर निकलने वाले युवाओं की संख्या में भी काफी बढ़ गयी थी।
एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में राजधानी पुलिस लोगों को समझाने और सहयोगात्मक रूप से लॉकडाउन का पालन कराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसका कुछ लोगों ने गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया, इसलिए हमने ये सख्ती की है, राजधानी में सिर्फ दवा, दूध और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। शहर में इधर उधर घूमने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती से पेश आयेगी, इसलिए मैं जनता से अनुरोध करता हूं कि वो बेवजह घरों से बाहर नहीं आयें और लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें। पुलिस ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिये थे कि अगले 48 घंटे वो कड़ाई के साथ लॉकडाउन का पालन करायेगी और बहानेबाजी कर सड़क पर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी। राजधानी पुलिस के इस निर्देश के बाद शनिवार शाम को रायपुर में सड़कों पर अचानक से भीड़ कम हो गयी। माना जा रहा है कि कल राजधानी पुलिस और भी सख्ती के साथ मुस्तैद रहेगी।
48 घंटे तक राजधानी में दिखेंगे कफ्र्यू जैसे हालात, कोई भी सड़क पर दिखा तो होगी कार्रवाई : राजधानी में तफरीह करने वाले हो जाये सावधान ! सड़क पर घूमते दिखे तो पुलिस अब सीधे खातिरदारी करेगी। एसएसपी आरिफ शेख ने सभी पुलिस अधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। राजधानी पुलिस की सख्ती के बाद अब अगले 48 घंटे के लिए शहर में कर्फ्यू जैसे हालात दिखेंगे। दुकानें तो खुलेंगी, लेकिन बहानेबाजी कर उन दुकानों में पहुंचने और इधर-उधर की बातों को सड़कों पर बाइक लेकर निकलने वालों पर अब कड़ाई से एक्शन लिया जायेगा।
एसएसपी आरिफ शेख ने कहाकि लॉकडाउन को लेकर कुछ लापरवाही और बहानेबाजी की लगातार खबरें आ रही थी, सड़कों पर लोग निकलने लगे थे, इसे लेकर अब पुलिस को सख्ती के निर्देश दिये गये हैं, अतिआवश्यक सेवाओं की दुकानें तो खुली रहेगी, लेकिन इमरजेंसी का बहाना बनाकर सड़क पर निकलने वालों पर कड़ाई से पुलिस आयेगी, शाम 4 बजे से पुलिस फ्लैग मार्च राजधानी में करेगी। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिये थे, जिसके बाद राजधानी पुलिस अब इस पर कड़ा एक्शन लेने जा रही है। कलेक्टर,एसएसपी पूरे दलबल के साथ घनी आबादी इलाके में फ्लैग मार्च पर निकलेंगे। एसएसपी शेख ने लाकडाउन का राजधानी में कड़ाई से पालन का निर्देश दिया है। खुद वो लगातार शहर के हालात पर मानिटरिंग करने निकल रहे हैं।
विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर 22 अपराध दर्ज
लॉक डाउन, क्वारनटाईन उल्लंघन करने एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 22 अपराध दर्ज किये हैं. गरियाबंद में 3, महासमुंद 1, बलौदाबाजार में 2, बालोद में 1, कबीरधाम में 1, बिलासपुर में 2, मुंगेली में 5, रायग? में 2, जांजगीर-चाम्पा में 1, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1, बस्तर में 1, बीजापुर में 2 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।
