
पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश और वर्तमान में लोकपाल के सदस्य अजय कुमार त्रिपाठी को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। COVID -19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद न्यायमूर्ति त्रिपाठी को शुक्रवार रात को एम्स के मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में ट्रामा में स्थानांतरित कर दिया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक, AIIMS के ट्रामा सेंटर में भर्ती कर उनका इलाज भी शुरू कर दिया गया है। देश का शायद यह पहला मामला है, जिसमें कोई पूर्व न्यायाधीश और इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। वहीं, हालात के मद्देनजर उनके परिवार के सदस्यों को भी क्वारंटाइन होने के लिए कहा जाएगा ।
