panchayattantra24.- बिलासपुर। धर्मांतरण को लेकर बवाल नहीं थम रहा है। रविवार को शहर से लगे चिल्हाटी स्थित झोपड़ीनुमा मकान में प्रार्थना सभा की जा रही थी, जहां हिंदू महिलाओं और बच्चों को बुलाया गया था। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता लाउडस्पीकर लेकर पहुंच गए और अलाउंस कर हंगामा मचाने लगे। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। हिंदूवादी संगठन का कहना है कि प्रार्थना सभा के नाम पर भोले-भाले हिंदुओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा है। पिछले छह महीने में इस तरह से प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण के आरोप में 38 से अधिक केस दर्ज हो चुका है।
दरअसल, रविवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि सरकंडा के चिल्हाटी में एक मकान में आयोजित प्रार्थना सभा में हिंदू महिलाओं और बच्चों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।जिसके बाद कार्यकर्ता लाउडस्पीकर लेकर पहुंचे। माइक पर एक कार्यकर्ता हिंदुओं जागो-जागो, तुम्हारे बीच भगवान को गाली देने वाले तुम्हारे बीच रह रहा है। निकलो बाहर, हिंदुओं को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हिंदुओं को बरगला कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, कब तक घर पर छिपकर बैठे रहोगे, निकलो बाहर जैसी बातें कहते नजर आया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया, जिसके बाद पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रार्थना सभा को बंद कराया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
