panchayattantra24.- बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ रही है और सुबह के समय तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाने से विद्यालयों में अध्ययनरत छोटे बच्चों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए शासकीय प्राथमिक शाला बरेली संकुल कन्या, सीपत में आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुल 71 नन्हे विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। बच्चों के स्वास्थ्य, नियमित उपस्थिति व उनकी पढ़ाई को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से किया गया यह जनहित कार्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन एवं पायल ‘एक नया सवेरा’ वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस पहल में श्रीराम फाउंडेशन, विशाल बजाज, लोकेश ठक्कर, और राहुल अग्रवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर आई खुशी, सहजता और आत्मविश्वास इस कार्यक्रम की सबसे खूबसूरत झलक रही। बच्चों ने नए स्वेटरों को पहनकर ठंड से राहत महसूस की और उनके अभिभावकों ने भी इस योगदान के लिए संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
संस्था की अध्यक्ष पायल लाठ ने बताया कि संगठन का सदैव प्रयास रहा है कि कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा— “इन मासूम बच्चों की मुस्कान और सीखने का जज़्बा हमारे लिए प्रेरणा है। यदि ठंड उनकी राह में रुकावट बने, तो हमारा दायित्व है कि हम उन्हें वह गरमाहट और सहारा दें जिसके वे हकदार हैं। छोटा-सा सहयोग भी उनके भविष्य में बड़ी रोशनी ला सकता है।” इस सकारात्मक सामाजिक पहल ने न केवल बच्चों को ठंड से सुरक्षा प्रदान की, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदना की मिसाल भी पेश की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
