Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेवा सेतु बना सहूलियत का माध्यम, महज तीन दिनों में शिवम ढीमर को मिला आय प्रमाण पत्र

November 27, 2026

किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास

November 27, 2026

गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान बादल मलिक को बड़ा लाभ
रायपुर

किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान बादल मलिक को बड़ा लाभ

Author AuthorBy Author AuthorDecember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। किसान हमेशा से अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे हैं। खेतों में किया गया उनका कठिन परिश्रम न केवल अन्न पैदा करता है, बल्कि खाद्य सुरक्षा को भी मजबूत करता है। ऐसे में शासन द्वारा किसान हितैषी नीतियों के परिणाम स्वरूप किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था ने हजारों किसानों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। ग्राम पंचायत जवाहर नगर के किसान श्री बादल मलिक बताते हैं कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों ने उन्हें नई दिशा दी है। खेती के प्रति उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
धान की बिक्री हो गई आसान
बादल मलिक बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के धान उपार्जन केंद्र बरदर पहुंचे, जहाँ उन्होंने 257 बोरी धान का विक्रय किया। उन्होंने धान बिक्री के लिए ऑनलाईन टोकन करवाया था। वे बताते हैं कि जैसे ही हम खरीदी केंद्र पहुंचे, तुरंत धान की तुलाई कर दी गई। न कोई भीड़, न कोई परेशानी हुई। इससे हमारा समय भी बचा और धान की बिक्री भी आसानी से हो गई।
धान की राशि से परिवार के लिए सुरक्षित आशियाना बनाएंगे
मलिक बताते है कि धान की बिक्री पश्चात प्राप्त राशि से वे अपने घर के निर्माण को पूरा करेंगे। पहले आर्थिक तंगी के कारण घर निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। लेकिन अब समर्थन मूल्य पर धान बेचकर मिलने वाली राशि के सहारे वे परिवार के लिए एक सुरक्षित और पूर्ण आशियाना तैयार कर पाएंगे। साथ ही उनके लिए घर की रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करना अब पहले की तुलना में अधिक सरल हो गया है।
क्रेडिट कार्ड से खेती में मिल रही है मदद
मलिक के पास किसान क्रेडिट कार्ड भी है। इसके माध्यम से वे समय-समय पर आवश्यक कृषि ऋण लेकर खरपतवार दवाइयाँ, बीज, खाद और अन्य सुविधा का लाभ ले रहे हैं। वे कहते हैं कि किसान क्रेडिट कार्ड ने हमें खेती में काफी मदद की है। समय पर मिलने वाले ऋण से उत्पादन बढ़ा है और फसल भी बेहतर हो रही है।
खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल में रूचि
शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कारण किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के माध्यम से बादल जैसे अनेक किसानों के जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। किसान अब खेती में नए प्रयोग करने, आधुनिक तकनीक अपनाने और विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में रुचि दिखा रहे हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास

November 27, 2026

गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026

किसान को धान का मिल रहा मेहनत का पूरा दाम, किसान रामलाल के चेहरे पर खिली मुस्कान

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सेवा सेतु बना सहूलियत का माध्यम, महज तीन दिनों में शिवम ढीमर को मिला आय प्रमाण पत्र
  • किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
  • गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • किसान को धान का मिल रहा मेहनत का पूरा दाम, किसान रामलाल के चेहरे पर खिली मुस्कान
  • ग्राम लोहारडीह में उपभोक्ता जागरूकता शिविर संपन्न, ई-फाइलिंग, ई-हियरिंग एवं उपभोक्ता अधिकारों की दी गई जानकारी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.