Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जिला चिकित्सालय सुकमा की निःशुल्क डायलिसिस सेवा से 156 मरीजों को मिला नया जीवन 5,765 डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न

November 27, 2026

सेवा सेतु बना सहूलियत का माध्यम, महज तीन दिनों में शिवम ढीमर को मिला आय प्रमाण पत्र

November 27, 2026

किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » किसान को धान का मिल रहा मेहनत का पूरा दाम, किसान रामलाल के चेहरे पर खिली मुस्कान
रायपुर

किसान को धान का मिल रहा मेहनत का पूरा दाम, किसान रामलाल के चेहरे पर खिली मुस्कान

Author AuthorBy Author AuthorNovember 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

16 क्विंटल धान विक्रय से मिलेंगे 49 हजार 600 रुपए, किसान हितैषी व्यवस्था के लिए जताया शासन का आभार

किसानों की सुविधा के लिए नारायणपुर जिले में उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़कर हुई 19

panchayattantra24.-रायपुर। राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियां अन्नदाताओं की आर्थिक समृद्धि का आधार बन रही हैं। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने से खेती-किसानी के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। शासन द्वारा 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की व्यवस्था किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। इसी व्यवस्था से लाभान्वित नारायणपुर जिले के ग्राम टिमनार के किसान रामलाल के चेहरे पर अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिलने की खुशी साफ दिखाई दे रही है।
’किसानों को अपनी मेहनत का उचित प्रतिफल मिल रहा है- किसान रामलाल’
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसान हितैषी धान खरीदी व्यवस्था के तहत ग्राम टिमनार निवासी किसान रामलाल, पिता सीताराम ने गढ़बेंगाल धान उपार्जन केंद्र में 16 क्विंटल धान का विक्रय किया है। शासन द्वारा निर्धारित 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से उन्हें कुल 49 हजार 600 रुपए की राशि मिलेगी। अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने से प्रसन्न किसान रामलाल ने कहा कि शासन की धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को अपनी मेहनत का उचित प्रतिफल मिल रहा है। उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से धान बेचने में भी काफी सहूलियत हो रही है।
’नारायणपुर जिले में धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 19’
रामलाल ने किसानों के आर्थिक हितों को प्राथमिकता देने और धान विक्रय के लिए सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। राज्य शासन द्वारा किसानों को उनके गांव के नजदीक धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उपार्जन केंद्रों का विस्तार भी किया जा रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 17 से बढ़ाकर 19 की गई है। हलामीमुंजमेटा एवं तारागांव में दो नवीन उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी केंद्रों में सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित धान खरीदी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
’किसानों की सुविधा के लिए ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप से ऑन लाईन टोकन’
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए कुल 10 हाजर 686 किसान पंजीकृत हैं, जिनका पंजीकृत कृषि रकबा 13,063.08 हेक्टेयर है। किसानों की सुविधा के लिए ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन तथा संबंधित सहकारी समिति के माध्यम से ऑफलाइन टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। जिले में 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ धान खरीदी 15 जनवरी 2027 तक जारी रहेगी। राज्य शासन की किसान हितैषी धान खरीदी व्यवस्था रामलाल जैसे हजारों किसानों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण और खुशहाली का माध्यम बन रही है। उपज का बेहतर मूल्य और सुविधाजनक खरीदी व्यवस्था से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

जिला चिकित्सालय सुकमा की निःशुल्क डायलिसिस सेवा से 156 मरीजों को मिला नया जीवन 5,765 डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न

November 27, 2026

किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास

November 27, 2026

गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जिला चिकित्सालय सुकमा की निःशुल्क डायलिसिस सेवा से 156 मरीजों को मिला नया जीवन 5,765 डायलिसिस सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न
  • सेवा सेतु बना सहूलियत का माध्यम, महज तीन दिनों में शिवम ढीमर को मिला आय प्रमाण पत्र
  • किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
  • गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • किसान को धान का मिल रहा मेहनत का पूरा दाम, किसान रामलाल के चेहरे पर खिली मुस्कान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.