panchayattantra24.-बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों द्वारा लगातार खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त सहकारिता, खाद्य नियंत्रक और जिला विपणन अधिकारी ने चपोरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चपोरा केंद्र से 100 नग शासकीय बारदाना एक किसान के वाहन में बाहर ले जाते हुए पाया गया।
इसकी जांच सहकारिता विस्तार अधिकारी कोटा और खाद्य निरीक्षक कोटा द्वारा की गई। जांच में ग्राम सेमरा के किसान हनुमान प्रसाद पिता जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि 8 दिसंबर को होने वाली धान खरीदी के टोकन के लिए धान भरने हेतु उन्होंने केंद्र के चौकीदार संजय यादव से बारदाना मांगा था, जिसे वे अपने वाहन में लेकर जा रहे थे। इसकी पुष्टि केंद्र स्तर पर भी की गई। केंद्र में इस अनियमितता के पाए जाने पर खरीदी फड़ प्रभारी, बारदाना प्रभारी और चौकीदार को तत्काल निलंबित किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
