panchayattantra24.- बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सुबह 5:30 बजे के आसपास तेज रफ्तार बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई. दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 यात्रियों की हालत गंभीर है.
जानकारी के अनुसार, दर्री पारा के पास हुई सड़क दुर्घटना में बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई. तेज रफ्तार और कम दृश्यता को हादसे की वजह माना जा रहा है. हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सिम्स रेफर किया गया.
वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने के साथ यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
