
पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़। डूमरतराई थोक सब्जी बाजार को रात में खोलने का आदेश टल गया है। बता दें कलेक्टर ने 21 अप्रैल से रात में बाजार को खोलने का आदेश जारी किया था। फिलहाल अनिश्चितकाल तक के लिए आदेश टल गया है।
लॉकडाउन में थोड़ी राहत देने के बाद लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। थोक और चिल्हर बाजारों में इसका लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। बुधवार सुबह भी डूमरतराई सब्जी मार्केट में लोगों की भीड़ उमड़ गई ।
