
पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना वायरस जैसी भयानक और जानलेवा महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत सहित अनेक देश खड़े हैं। इस आपदा की चपेट में आने से लाखों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ महामारी के खिलाफ लड़ाई में बहुत से लोग मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में थोक किराना व्यापारी संघ गुढयारी द्वारा पीएम सहायता कोष में 5 लाख रूपये की राशि दान दिए है ।

