Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन

November 9, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन

November 9, 2026

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » हर राज्य के कोरोना मरीजों की संख्या जाने, देखे कहा-कितनी हुई मौते
दिल्ली

हर राज्य के कोरोना मरीजों की संख्या जाने, देखे कहा-कितनी हुई मौते

adminBy adminMay 2, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
पंचायत तंत्र – नई दिल्ली  ।  देशभर में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ महामारी से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान इस वायरस के 2293 नए मामले सामने आए हैं और 71 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1218 हो गई है ।
 देश के लिए ये आंकड़े बेहद चौकाने वाले है, यही कारण है कि कोरोना वायरस को लेकर खौफ बढ़ता ही जा रहा है.  कोरोना वायरस के आंकड़ों की बात करें तो देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 37336 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं ।
अच्छी बात ये है कि कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 1062 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 9951 पर पहुंच गयी है ।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है.  कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे है और पिछले एक दिन में 1008 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 11506 पर पहुंच गयी है और इस दौरान 26 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 485 हो गयी है. वहीं राज्य में 1879 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं ।
देश की राजधानी दिल्ली में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं और पिछले 24 घंटों में 223 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 3738 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं. दिल्ली में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गयी है जबकि अब तक कुल 1167 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है  ।
गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान 326 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है. गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या 4721 हो गयी है तथा 22 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 236 पर पहुंच गयी है  ।
वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 82 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढ़कर 2666 हो गया. राज्य में संक्रमण से चार और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 62 हो गई है. तमिलनाडु में 203 नये संक्रमित मामले सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2526 हो गई तथा अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है. मध्य प्रदेश में इस वायरस की चपेट में अब तक 2719 लोग आ चुके है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान आठ और संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या सात बढ़कर 145 हो गयी है  ।
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 125 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2328 हो गई है तथा अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं राज्य में अभी तक 654 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है ।
तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के केवल एक नया मामल सामने आया और कुल संक्रमितों की संख्या 1039 हो गयी तथा अब तक कुल 26 लोगों की मौत हो चुकी है. केरल में इस अविधि में कोई नया मामला सामने नहीं आया तथा यहां संक्रमितों की संख्या 497 है और अब तक चार लोगों की मौत हुई है ।
आंध्र प्रदेश में 1463 और कर्नाटक में 589 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 33 और 22 लोगों की मौत हुई है. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 639 है और आठ लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा पंजाब में 19, पश्चिम बंगाल में 33, हरियाणा में चार , झारखंड और बिहार में तीन-तीन, तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है ।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘गद्दार ज्ञानेश इस्तीफा दो’ के नारों से गरमाई सियासत

October 12, 2026

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 7 हाई-डेंसिटी रेल कॉरिडोर होंगे फोर-लेन, छत्तीसगढ़ के लिए ₹10,783 करोड़ की सौगात

September 9, 2026

सत्य निकेतन हादसे ने छीन ली दुर्ग के परिवार की खुशियां, दोस्त से फोन पर बात करते-करते थम गई युवराज की जिंदगी

September 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन
  • प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय
  • दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत
  • बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.