
पंचायत तंत्र – रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। और उन्होंने मजदूर, छात्रों को वापस लाने के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रेन संचालन करने का अनुरोध किया। भूपेश बघेल ने कहा कि सभी मजूदरों को पैसे दिए जा रहे हैं और उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है. लोगों ने लॉकडाउन का अच्छे से पालन किया और ग्रामीण इलाकों में सुचारू रुप से काम हो रहा है. मजदूरों के लिए ट्रेन चलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बेहतर रोजी के लिए लोग बाहर जाते हैं. यहां से कई राज्यों में मजदूर जाते हैं. बेहतर मौके के लिए लोग जाते हैं और उनके आने के लिए हमने ट्रेन के लिए बात की थी. बस से लाने में कोटा से हमें 2 दिन का वक्त लगा और कठिनाई हुई. इसलिए हमने ट्रेन चलाने की अपील की थी. ट्रेन भारत सरकार की है और मजूदरों को लाने के लिए राज्य सरकार से पैसा ले ये गलत है. केंद्र इसमें सहायता दे ।
