panchayattantra24.-बिलासपुर। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव महोदया रीना बाबा साहेब कंगाले की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर संघ की महामंत्री वीणा किरण ने कैलेंडर के माध्यम से विभागीय कार्यों, जनहित से जुड़ी योजनाओं और
कर्मचारियों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि सेवा-भाव, पारदर्शिता और उपभोक्ता हितों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नटवर सिंह राठौर, उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह, शशि सिंह, श्याम वस्त्रकार एवं रायपुर जिले से वीणा किरण, सरिता अग्रवाल व शुभा गुप्ता भी उपस्थित थे। माननीय अतिथियों ने संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी-कर्मचारियो के अनुशासन, संवेदनशीलता और जवाबदेही का विभागीय कार्यों में विशेष महत्व है। इनके माध्यम से ही शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं का मूर्तरूप प्रदेश की अंतिम व्यक्ति तक दिखाई देता है। इसके लिए विभाग के सभी अधिकारियों हेतु शुभकामनाएं व्यक्त किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
