
पंचायत तंत्र – रायपुर – कोरोना संकट की वजह से चल रहे लाॅकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ में आज से शराब दुकानें खोल दी गई है. राज्य सरकार ने केंद्र की एडवायजरी का हवाला देते हुए सभी जिलों में शराब दुकानों में बिक्री पर लगी रोक हटा दी है. इसके साथ ही होम डिलीवरी को भी राज्य में अनुमति दी गई है. शराब दुकान खोलने के अपने फैसले से सरकार विपक्ष के निशाने पर भी आ गई।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने एक के बाद एक किए गए कई ट्वीट के जरिए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. शराब दुकान खुलने के साथ ही उमड़ी भीड़ की तस्वीरे पोस्ट करते हुए अजय चंद्राकर ने व्यंग्यगात्मक ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा है कि, टाॅकीज खुलने के पहले पिक्चर हिट ।
अपने दूसरे ट्वीट में अजय चंद्राकर ने शराब की होम डिलीवरी शुरू किए जाने पर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि, पढ़ई तुंहर दुआर के संग-संग, अब दारू तको तुंहर दुआर, वहीं अपने तीसरे ट्वीट में वह लिखते हैं कि, दारू पीबो अऊ खाबो चखना, जुग-जुग जियो कवासी लखमा..!!
