Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026

दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत

November 8, 2026

बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 9
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » May 9, 2020, देश के इन राज्यों ने जीती कोरोना से जंग, जानिए कैसे हराया इस खतरनाक वायरस को   
रायपुर

May 9, 2020, देश के इन राज्यों ने जीती कोरोना से जंग, जानिए कैसे हराया इस खतरनाक वायरस को   

adminBy adminMay 9, 2020No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ कोरोना से उबरते- उबरते रह गया । दो ऐसे मौके आये जब लगा कि राज्य में कोरोना के मरीज़ खत्म हो जाएंगे तभी कोरबा और सूरजपुर में नए मामले सामने आ गए । लेकिन देश में पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जो कोरोना से उबर चुके हैं। जबकि सिक्किम और लक्षद्वीप दो ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां कोरोना पंहुचा ही नहीं। इसमें से सिक्किम उत्तर पूर्व का राज्य है जबकि लक्षदीप केरल से लगा है। इन राज्यों में कोरोना के देश के दूसरे राज्य के दस्तक देने से पहले ही सरकारी महकमा हरकत में आया और इस बीमारी के प्रवेश को रोकने कड़े इंतजाम किए गए।
सिक्किम अपनी मुस्तैदी और लोगों के नियमो का कड़ाई से पालन करने की आदत की वजह से कोरोना को रोकने में कामयाब रहा । जबकि यहां एक भी कोरोना जांच की लैब नहीं है।
राज्य की सीमाएं विस्तृत रूप से चीन से लगी हैं। जहां से कोरोना पूरी दुनिया में फैला है। इसे देखते हुए सरकार ने 27 जनवरी से ही राज्य के प्रवेश केंद्रों पर कोरोना जांच के लक्षण की जांच शुरू कर दी। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण मिले, उन्हें अलग-थलग करने की व्यवस्था शुरू हो गई। इस दौरान 70 संदिग्धों की जांच हुई लेकिन एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। ये बात महत्वपूर्ण है कि देश की सरकार मार्च के मध्य से हरकत में आई। सिक्किम में जो लोग हाल में विदेश से लौटे थे उनकी पहचान करके अलग-थलग (क्वारन्तीन) कर दिया गया।  इसके अलावा 14 मार्च को प्रदेश के सभी होटल 2 दिन का अल्टीमेटम देकर खाली करा दिए गए। जबकि राज्य की पूरी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है। कोई केस न आने के बाद भी लोग अलर्ट हैं। लोगों आपस मे दूरियां बरतने के निर्देश का पालन कर रहे हैं।
सिक्किम की तरह लक्षदीप में भी कोरोना का मामला नहीं आया। जबकि ये राज्य पूरी तरह से केरल से जुड़ा हुआ है। किराने का समान भी दस द्वीपो वाले इस केंद्र शासित प्रदेश के लोग केरल से लाते हैं। इस केंद्र शासित राज्य की बड़ी आबादी विदेशों में काम करती है। यहां 16 मार्च को केरल से 3500 लोग आए लेकिन सबको अलग-थलग रखा गया और किसी मे कोरोना नहीं मिला। हांलाकि लक्षदीप में किसी भी द्वीप में 20 से ज़्यादा रोगियों का इलाज नहीं हो सकता इसके मद्देनज़र सभी लोग सतर्क हैं और तालाबंदी का पालन कर रहे हैं।
इन दोनों राज्यो के अलावा नागालैंड ऐसा राज्य था जहां कोरोना का कोई मामला नहीं आया था लेकिन 13 अप्रैल को कोलकाता से दीमापुर आया व्यक्ति कोरोना साथ ले आया। यहां आते ही उसे अलग-थलग रखा गया। उसके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मारवाड़ी पट्टी और घोरापटटी को सील कर दिया गया। फिलहाल उसे गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। लेकिन एक केस के बाद यहां कोई मामला सामने नहीं आया है। यहां प्रशासन और शासन की मुस्तैदी की वजह से कोरोना के मामले नहीं बढ़ रहे हैं।
गोवा की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थियां भी कोरोना के अनुकूल है। गोवा देसी और विदेशी सैलानियों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है,  इसकी सीमाएं महाराष्ट्र से लगती है। इसके बाद भी गोवा ने कोरोना को रोकने में बड़ी कामयाबी हासिल किए की है। राज्य में कोरोना के सात मामले थे।  लेकिन सातों 13 अप्रैल तक पूरी तरह ठीक हो चुके थे। 3 अप्रैल के बाद यहां कोई केस नहीं आया।
प्रधानमंत्री मोदी के तालाबंदी की घोषणा करने से पहले ही यहां यात्रियों की जांच और होम क्वॉरेंटाइन शुरू हो गया था। इसके बाद राज्य की सीमाएं सील कर दी गई। दूसरे राज्यों में लॉकडाउन में काफी  रियायतें बरती जा रही हैं लेकिन गोवा में इसे सरकार ने बड़ी सख्ती से लागू किया गया है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन हो रहा है।
इसी तरह अगर मिज़ोरम की चर्चा करें तो ये राज्य भी अब कोरोना मुक्त है। यहां कोरोना का एकमात्र केस 24 मार्च को हॉलैंड से आये व्यक्ति के रूप में आया था लेकिन उसके ठीक होने के बाद से राज्य कोरोना मुक्त है। राज्य में बाहरी लोगों का प्रवेश काफी पहले से बंद है। तालाबंदी के नियमो का सामुदायिक सक्रियता की वजह से कड़ाई से पालन हो रहा है। यहां जनजाति क्षेत्र में बंद का कड़ाई से पालन करने की जिम्मेदारी जन संगठनों ने उठा रखी है। जन संगठन हरा पाकिस्तानी हर आपात खेती में स्थिति में सामुदायिक पुलिसिंग का काम करते हैं कोरोना संक्रमण काल में यह लोग राशन और साफ सफाई करने का काम कर रहे हैं। यहां राज्य प्रवेश द्वार पर आयातित सामानों की स्क्रीनिंग की जा रही है। राज्य को ज़ोन में बांटकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चलाया जा रहा है।
मणिपुर में कोरोना के दो मामले थे लेकिन 20 अप्रैल तक ये पूरी तरह ठीक हो गया।अरुणाचल प्रदेश में भी कोरोना का एक मामला सामने आया था जो 18 अप्रैल को ठीक हो गया। इस तरह ये राज्य भी कोरोना मुक्त हो चुका है। दो कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्यों के बीच स्थित केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में कोरोना का एक ही मामला सामने आया था जो ठीक हो चुका है।
इन राज्यों में कोरोना को लेकर राज्य सरकारों ने शुरू से व्यापक सतर्कता बरती। यहां के लोगों ने अनुशासन और जागरूकता दिखाई। इसकी वजह से भी सरकार का काम आसान हो गया। तालेबंदी के दौरान किसी को कोई दिक्कत ना हो, इसके भी मुकम्मल इंतजाम किये गए। यह वह तमाम कारण थे। जिनकी वजह से ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कोरोना को रोकने में सफल रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026

बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत

November 8, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने रायपुर से दुर्ग के सफर के दौरान चौक-चौराहों पर रुककर पुलिस एवं यातायात जवानों को भेंट की मिठाई और उपहार

November 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय
  • दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत
  • बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
  • बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, ‘बॉर्डर’ के गीत से गूंजा CRPF कैंप
  • बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.