
पंचायत तंत्र – रायपुर । अजीत जोगी की तबीयत स्थिर लेकिन नाजुक बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, लेकिन उनकी स्थिति पहले की तुलना अब बेहतर हो गयी है। इधर अजीत जोगी की तबीयत का हाल जानने लगातार लोग पहुंच रहे हैं, तो वहीं कई लोगों ने अजीत जोगी का हाल फोन पर भी जाना है। राहुल गांधी ने फोन पर रेणु जोगी से बात की है और अजीत जोगी की तबीयत के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने अजीत जोगी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भी की है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी फोन कर जोगी की तबीयत के बारे में जानकारी ली है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के अलावे पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा ने भी अजीत जोगी की तबीयत के बारे में फोन पर जानकारी ली। शाम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल भी अस्पताल पहुंचे और रेणु जोगी और अमित जोगी से मुलाकात की और तबीयत की जानकारी ली। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन भी अस्पताल पहुंचे और अजीत जोगी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। हालांकि उनकी तबीय अब पहले पहले बेहतर बतायी जा रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित जोगी से दूरभाष पर चर्चा की : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित जोगी से दूरभाष पर चर्चा कर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री बघेल ने अमित जोगी से चर्चा में उन्हें आश्वस्त किया कि चिंता न करें अजीत जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में राज्य सरकार द्वारा हर संभव पहल की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। सीएम बघेल ने अमित जोगी से फोन पर चर्चा कर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली।
पूर्व मुख्यमंत्री जोगी के लिए चर्च में की प्रार्थना : पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत बिगडऩे के बाद उन्हें नारायणा अस्पताल में लाया गया। इस दौरान उनके पुत्र अमित जोगी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जोगी के स्वस्थ होने की कामना कार्यकर्ताओं ने की। पुत्र अमित जोगी ने ट्विटर के जरिए अपने पिता के लिए समर्थकों से दुआ मांगने की अपील की। इधर, अजीत जोगी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए चर्च के पादरियों ने दुआ मांगी।
