
पंचायत तंत्र- रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया और मुख्य सचिव आरपी मंडल ने आज राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में डॉक्टरों से जानकारी ली। इस मौके पर पूर्व मंत्री धनेश पाटिला भी उपस्थित थे। मंत्री डॉ. डहरिया ने अजीत जोगी के परिजन से भी मुलाकात की और अजीत जोगी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मंत्री डॉ. डहरिया ने डॉक्टरों से अजीत जोगी को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा ।
