panchayattantra24.-बिलासपुर। सकरी पुलिस ने मेंड्रा रोड पर घेराबंदी कर एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक आरोपित को अभिषेक नगर मंगला में पकड़ा। मामले का मास्टर माइंड आर्म्स एक्ट के मामले में पहले से जेल में है। अब पुलिस न्यायालय की अनुमति से गिरफ्तार करेगी। सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सकरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मेंड्रा रोड पर ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर हामिद अंसारी (33) को पकड़ लिया। आरोपित की जेब से जिपर पैकेट में 840 मिलीग्राम नशीली ब्राउन शुगर मिली। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि रामा लाइफ कॉलोनी में रहने वाले ईशान मंडलोई और मंगला के अभिषेक नगर में रहने वाले अमन तिवारी प्रयागराज से पिस्टल और ब्राउन शुगर लेकर आए थे। वह ईशान से ब्राउन शुगर लेकर बेच रहा था।
पूछताछ के बाद अमन और ईशान के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी। तब ईशान के घर से करीब 25 ग्राम गांजा मिला। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों के मकान में पिस्टल नहीं मिली है। आरोपित ईशान पहले ही आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद है। पुलिस उसे न्यायालय की अनुमति से गिरफ्तार कर ब्राउन शुगर के संबंध में पूछताछ करेगी। आरोपित ईशान मंडलोई की मां प्रतिमा मंडलोई मुंगेली जिले के पथरिया ब्लाक में बीईओ हैं। वहीं, उसके पिता बंशीलाल मंडलोई रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। ईशान पढ़ाई के दौरान ही नशा करने लगा। नशे के कारण वह आपराधिक गतिविधियों की ओर चला गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
