
पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक टाटीबंध चौक में मुंबई से आये एक मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है। चौक में उतरने के बाद उसकी तबियत बिगड़ी तो उसके दो साथी डॉक्टर खोजने लगे, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस की मदद से 108 को कॉल किया गया, लेकिन वह भी समय नहीं पहुंची। चौक पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग का अमला जब तक मजदूर के पास पहुंचता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पूरे एक घंटे तक मजदूर को कोई मदद नहीं मिल पाई। एम्स की टीम पहुंची है। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।
