
पंचायत तंत्र- रायपुर । राजधानी के 40 युवाओं ने मिलकर कोरोना काल में एक वीडियो बनाया है. इस वीडियो को इन्होंने कोरोना वारियर्स को समर्पित किया है. जिसमें पुलिसकर्मी, डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी शामिल है. बीएनआई हॉलमार्क ग्रुप के 40 युवाओं ने मिलकर इसे तैयार किया है. इसका शीर्षक “रायपुर पुलिस को हमारा सलाम” रखा गया है. जिसमें उन्होंने कोरोना काल के इस संकट में उन सभी श्रमवीरों को सलाम किया है, जो बिना थके, बिना रुके, बिना डरे अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
बीएनआई हॉलमार्क ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि इस वीडियो को बनाने का मकसद सिर्फ ‘सभी फ्रंट लाइन योद्धाओं का सम्मान करना है, जो एक जीवन को बचाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. ये ही मातृभूमि के सच्चे नायक हैं. आईपीएस सुनील शर्मा ने कहा कि वीडियो के माध्यम से रायपुर पुलिस के योगदान को जनता तक पहुंचाया गया है. ग्रुप के सदस्य नित्या जैन, कमल कृष्णानी, ईश्वर पटेल, दमनजीत धामी, विनय कोरी और त्रिलोचन साहू ने फ्रंट लाइन वारियर्स रायपुर पुलिस को सम्मानित किया है ।
