
पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ से कोरोना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक आज 5 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई. जिसमे जिला बिलासपुर से 2 व जगदलपुर,महासमुंद व दुर्ग से 1-1,कल रात्रि मुंगेली जिले से 1 कोरोना मरीज़ की पहचान की गई थी। राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 321 हो गई।
बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा डेढ़ लाख के पार पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या 1,58,333 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 4,531 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,566 नए मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की जान गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 67,692 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. रिकवरी रेट 42.75 प्रतिशत पर पहुंच गया है.
