

पंचायत तंत्र-रायपुर । विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपाई नेतृत्व नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह एक वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा है। इस एक वर्ष में मोदी सरकार ने जहा भारत को खंडित करने वाली धारा 370 और 35्र जम्मू कश्मीर-लद्दाख से हटाकर वहा के नागरिकों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोडऩे का मार्ग दिया है वही 3 तलाक जैसी कुरीतियों को समाप्त कर मुस्लिम बहनों के सम्मान की रक्षा भी की है। रामजन्मभूमि विवाद का पटाक्षेप और वहा प्रभुराम मंदिर निर्माण प्रारंभ होना भी मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है।
बृजमोहन ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारत की सरकार जन-जन की उम्मीदों पर खरी उतरी है। फलस्वरूप आज एक विश्वास का वातावरण देश मे बना है,आम जनता पूरी शिद्दत के साथ अपने प्रधानमंत्री मोदी के हर निर्णय में उसके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में लगभग 21 लाख करोड़ राशि का का आत्मनिर्भर भारत पैकेज देकर स्वावलंबी और सक्षम भारत निर्माण का मार्ग देश को दिखाया है। माह मार्च में गरीब कल्याण योजना के तहत 1 लाख 80 हज़ार करोड़ रुपये खर्च कर गरीबों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिए गए है। आज मोदी सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के खाते में 6000 तीन किस्तों डाला जा रहा है। इतना ही नही बल्कि किसानों व छोटे व्यापारियों को मामूली आंशदान पर 60 साल के बाद 3 हज़ार रुपये महीने की पेंशन योजना शुरू की गई है। नागरिकता संशोधन कानून पास कर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीडऩ का शिकार होकर भारत आये हिंदू,सिख बौद्ध,फ़ारसी जैसे वहा के अल्पसंख्यक समुदायों को न्याय देने का काम किया है। बृजमोहन ने कहा कि समूचे विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में मोदी सरकार सफल रही है।अब भारत को एक मजबूत,स्वावलंबी और सक्षम राष्ट्र के नज़रिये से अब दुनियां देख रही है। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मंत्रिमंडल के समस्त सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
भाजपा नेतृत्व और केंद्र सरकार की ऊर्जावान सफलताओं का दस्तावेज है मोदी सरकार का एक साल: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों व ऐतिहासिक निर्णयों पर केंद्रित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के उद्बोधन को भाजपा नेतृत्व और केंद्र सरकार की ऊर्जावान सफलताओं का दस्तावेज बताया है। इस मौके पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में श्री नड्डा का लाइव उद्बोधन सुना। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय सहित प्रदेशभर में सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्री नड्डा के लाइव प्रसारण को सुना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार के पिछले एक वर्ष में लिए गए ऐतिहासिक और क्रांतिकारी फैसलों पर प्रकाश डाला और कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और अनुच्छेद 35 ्र को खत्म कर एक तो राष्ट्रीय गौरव की स्थापना का काम किया और दूसरे जम्मू-कश्मीर घाटी और लद्दाख-लेह क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाओं के द्वार खोल दिए। आतंकवाद की वैश्विक चुनौती के खि़लाफ़ दृढ़ता के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्व जनमत को एकजुट किया है और भारत को आतंकी हिंसा से मुक्त करने के रणनीतिक अभियान को गति प्रदान की है। तीन तलाक़ बिल को क्रांतिकारी परिवर्तन का प्रतीक बताते हुए श्री नड्डा ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके गरिमापूर्ण जीवन-निर्वाह की चिंता को अपनी प्राथमिकता में रखकर किया गया निर्णय बताया। इसी तरह अपने निर्णयों से केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए चुनौती बन चुकीं ऐतिहासिक भूलों का परिमार्जन किया। इससे देश के लोगों में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह के नेतृत्व और भाजपा की रीति-नीति पर अडिग विश्वास का सृजन हुआ है।