
पंचायत तंत्र – रायपुर । महापौर एजाज ढेबर ने रविवार को राजधानी के 14 वी सदी के ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर का निरीक्षण करके विगत 11 मई 2020 से निरंतरता से चल रही जलकुम्भी एवं सिल्ट की सफाई के विशेष महाभियान के दौरान बदलते स्वरूप का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। निरीक्षण में जो नेहरू नगर के गंदे नाले जिसके द्वारा बूढ़ा तालाब में गंदा पानी और अन्य कचरा गिरता है उसे तुरंत प्रभाव से बन्द करने का आदेश दिया। महापौर जी द्वारा तालाब की पुलिया के उस हिस्से को जहां से पानी का ओवरफ्लो होता है को दो फिट ऊँचा करने का आदेश भी दिया गया। महापौर एजाज ढेबर बूढातालाब की राजधानी की महत्वपूर्ण धरोहर को बचाने तालाब को निरंतर साफ-सफाई रखने हेतु सफाई का महाभियान चला रहे है ।
