
पंचायत तंत्र- रायपुर । राजधानी में अलग-अलग थाना क्षेत्र में 12 नग मोबाइल चुराने वाले 3 आरोपी हुए गिरफ़्तार। पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता और पुलिस कोरोना संक्रमण की व्यस्त ड्यूटी के साथ-साथ ऐसे शातिर चोरो को भी पकड़ती हैं। पुलिस ने बताया कि तीनो आरोपी रायपुर शहर में दोपहिया वाहन में घुम -घुम कर माबाईल फोन चोरी करते थे। तीनो आरोपियों में एक अपचारी बालक भी हैं जो इन आरोपियों की मदद करता था। आरोपी नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी तिलक साहू और नरेश ध्रुव शातिर चोर हैं जो हाल ही में चोरी के प्रकरण में जेल से हुआ है। टीम द्वारा हाल ही में जेल से छूटे चोरी के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक किये जा रहे थे इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि तिलक साहू जो शातिर चोर है कुछ दिनों पूर्व ही जेल से छूट कर बाहर आया है। जिस पर टीम द्वारा गंगानगर खमतराई निवासी तिलक साहू की पतासाजी की जाकर पकड़ कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी तिलक साहू द्वारा अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर मोबाईल चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।
