
पंचायत तंत्र – रायपुर । जोन अध्यक्षों के चुनाव में जोन तीन में हुए चुनाव में क्रास वोटिंग के पीछे किसकी साजिश ती अब इसकी जांच की जा रही है। पुरुषोत्तम बेहरा को मात्र मोहरा बनाया गया है, इसके पीछे कोई और खेल खेल रहा है, जो क कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बदनाम करना चाहता है।
घाघ राजनीतिज्ञों और चाणक्यों की बात मान ले तो इस पटकथा को किसी और ने लिखी है और फिल्माया कोई और ने है। इसमें किसी बड़े नेता का हाथ हो सकता है। उसकी मंशा क्या है ये तो वहीं जाने लेकिन तेजी से बदलते घटनाक्रम में यहीं बात सामने आ रही है कि कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के साथ मुख्यमंत्री के कामकाज से असंतुष्टों ने तथाकथित नेताओं ने छवि खराब करने की जांच समिति के सदस्यों का कहना है कि पार्षद अपनी गलती मान चुका है लेकिन अब यह जांच की जा रही है कि पार्षद ने यह कदम किसके कहने पर या दबाव में आकर उठाया है। जांच के बिंदु में इन बातों को भी शामिल किया गया है कि इसके पीछे पार्षद की क्या राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। खरास वोटिंग करने वाला भी जोन अध्यक्ष की दौड़ में था। बड़े राजनीतिक षडयंत्र की भी चर्चा सामने आ रही है। जिसके लिए उच्च स्तर पर डीलिंग हुई है। समिति मंगलवार तक अपनी रिपोर्ट कांग्रेस जिला अध्यक्ष को सौंपेगी।
साजिश का भाड़ा फूटने के बाद छुटभैया नेता से लेकर किसी ओहदेदार बड़े नेता का भी हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। नामों का भंड़ाफोड़ मंगलवार को होना है जिसमें कांग्रेस की राजनीति में भूचाल आ सकता है। जिसमें कई छुटभैया से लेकर बड़े नेता दागदार साबित होंगे। पुरुषोत्तम बेहरा को जोन अध्यक्षों के चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद की पहचान हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के जयचंद गुरू गोविंद सिंह वार्ड के पार्षद पुरूषोत्तम बेहरा है. बेहरा ने चार सदस्यीय टीम के सामने क्रास वोटिंग की बात कबूल कर ली है। क्रॉस वोटिंग के कारण जोन क्रमांक 3 में कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बन पाया। 10 में से 8 जोन में ही काबिज हो पाई। वहीं भाजपा दो जोन में अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब हो गई। अब भीतरघात करने वाले पुरूषोत्तम बेहरा पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसके साथ मदद करने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई होगी। महापौर एजाज ढेबर ने खुद इसकी मांग की है। फिलहाल जयचंदों पर फैसला पार्टी आलाकमान करेगी। जोन- 3 में अमितेष भारद्वाज और कमरान अंसारी दावेदार थे, जिसमें से अमितेष को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया था. लेकिन एक सदस्य के क्रास वोटिंग की वजह से भाजपा के प्रमोद साहू 4 वोट हासिल कर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। जोन -1 से भाजपा के विनोद अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विजयी जोन अध्यक्ष
जोन- 1- विनोद अग्रवाल- निर्विरोध भाजपा
जोन- 2-बंटी होरा- कांग्रेस
जोन- 3-प्रमोद साहू- भाजपा
जोन- 4 प्रमोद दुबे -निर्विरोध -कांग्रेस
जोन- 5- मन्नू विजेता यादव- कांग्रेस
जोन- 6-निशा देवेंद्र यादव- कांग्रेस
जोन- 7- मनीराम साहू- कांग्रेस
जोन- 8-घनश्याम छत्रिय- कांग्रेस
जोन- 9-प्रमोद मिश्रा- कांग्रेस
जोन- 10-आकाशदीप शर्मा- कांग्रेस
कार्रवाई हाईकमान तय करेगी : महापौर ढेबर
जोन अध्यक्षों के चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद की पहचान कर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। क्या कार्रवाई करना है ये हाईकमान तय करेगी। इसके लिए शुक्रवार को चार सदस्यीय टीम गठित की गई थी। अभी लेन देन की पूर्ण रूप से पुष्टि होना बाकी है। इसके बाद उस चुनाव को शून्य घोषित करने की मांग करेंगे। यह बात महापौर एजाज ढेबर ने कही। महापौर ने कहा कि जो अपने थे, उसी ने ग़द्दारी किया है। शक तो उसी दिन हो गया था. लेकिन जांच पड़ताल के बाद स्पस्ट हो गया कि वो जयचंद कौन था। कल कमेटी बनाई गई उसमें मापदंड भी निर्धारित की गई कि कैसे जांच करनी है। उसी के आधार पर जांच पड़ताल में जयचंद को ढूँढ निकाला है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि करना बाक़ी है, क्योंकि ये काम हाईकमान को करना है वो व्यक्ति कौन है, ये हाईकमान घोषणा करेगी और उस पर क्या कार्रवाई करना है । महापौर ने कहा कि हमने तो अपने बीच के ग़द्दार को ढूँढ निकाला है और ये तय है कि इसके लिए डील हुई है, कितना है कि किस चीज़ की डील हुई है, ये बात सामने आते ही हम उस जोन के चुनाव को शून्य घोषित करने की मांग करेंगे। साथ ही कहा कि बीजेपी का यह मूल रूप चेहरा यही है, मध्य प्रदेश में जो भाजपा ने किया उसका जीता जागता उदाहरण हैं और अभी ज़ोन अध्यक्ष के चुनाव में किया। अब हम ये पता कर रहे हैं कि सौदा तो हुआ है, हमारी ओर से जो किया, उसका पता लगा लिया है, लेकिन यह सौदा कराने वाले कौन व्यक्ति है, इसका पड़ताल कर रहे हैं और इस पर ठोस क़दम उठाए जाएंगे।
