Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लेमरू के वनांचल में बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर, संजीवनी 108 से अब “गोल्डन ऑवर” में मिल रहा उपचार

April 21, 2026

ग्राम लालाकापा के प्रभा को मिला सुरक्षित, मजबूत पक्का मकान

April 21, 2026

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी सौगात: रायपुर लोकसभा के 48 स्थानों पर लगेंगे आधुनिक ‘ओपन जिम’

April 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 21
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले सम्राट चौधरी, ‘समृद्ध बिहार’ पर हुई चर्चा
दिल्ली

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले सम्राट चौधरी, ‘समृद्ध बिहार’ पर हुई चर्चा

Author AuthorBy Author AuthorApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ दिनों बाद सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। सीएम बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। इस दौरान ‘समृद्ध बिहार’ पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई। पीएमओ की तरफ से पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच हुई मुलाकात की तस्वीरों को भी साझा किया गया है।
वहीं, सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। ‘विकसित भारत और समृद्ध बिहार’ के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है।” सूत्रों के मुताबिक, बिहार सीएम के इस दिल्ली दौरे के दौरान राज्य में होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें भाजपा कोटे से मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है। वर्तमान में बिहार सरकार का मंत्रिमंडल अधूरा है और इसे जल्द से जल्द विस्तार देने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
राज्य में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री ने ही शपथ ली थी। जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया, जबकि भाजपा कोटे से अभी तक किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया। बिहार में कुल 33 मंत्रियों का प्रावधान है, लेकिन अभी तक एक भी पूर्ण मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो सका है। ऐसे में नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती जल्द से जल्द कैबिनेट का विस्तार कर राज्य के विकास को गति देना है। बता दें कि 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे और अपनी सरकार के बहुमत को साबित करने की कोशिश करेंगे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

भारतीय सेना को मिले 500 हाई-टेक स्वदेशी ड्रोन, दुश्मन की हर चाल पर रखी जाएगी नजर

April 16, 2026

तेलंगाना हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली एक सप्ताह की अग्रिम जमानत

April 10, 2026

रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: दो बड़े मुकाबले, जानिए पूरा शेड्यूल और आंकड़े

March 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • लेमरू के वनांचल में बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर, संजीवनी 108 से अब “गोल्डन ऑवर” में मिल रहा उपचार
  • ग्राम लालाकापा के प्रभा को मिला सुरक्षित, मजबूत पक्का मकान
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी सौगात: रायपुर लोकसभा के 48 स्थानों पर लगेंगे आधुनिक ‘ओपन जिम’
  • मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, 16 जिलों में 2.47 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
  • नगर पंचायतों पर सख्ती: अवैध प्लॉटिंग, अतिक्रमण और लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.