
पंचायत तंत्र- रायपुर । प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी के कर्मठ और इमानदार कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान यह भरोसा दिलाया था कि जिन्हें लोकसभा, विधानसभा और पार्षद चुनाव में टिकट दी जाएगी उन्हें कोई दूसरा पद नहीं दिया जाएगा। संगठन और सत्ता में अन्य पदों पर निष्ठावान, पार्टी की मजबूती के लिए संघर्ष करने वाले जमीन और गांव-ब्लाक से जुड़े कार्यकर्ताओं को ये जिम्मेदारी दी जाएगी। लेकिन निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर जिस तरह वरिष्ठ नेता दावेदारी कर रहे हैं और संगठन और सरकार पर दबाव बना रहे हैं उससे तमाम आश्वासन खोखले साबित हो गए हैं और उनकी नियत भी जाहिर हो गई है। इससे पार्टी के निष्ठावान और पार्टी के लिए जमीन से जुड़कर काम करने वाले कार्यकर्ता खुद को छले हुए महसूस कर रहे हैं।
पार्टी संगठन को इस पर विचार करते हुए एक व्यक्ति-एक पद के विधान पर सख्ती से अमल करते हुए निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भी सत्ता और संगठन में भागीदार बनाना चाहिए। पार्टी को अगर मजबूत करना है तो संगठन और सरकार को इसी फार्मूले को आगे बढ़ाना चाहिए। इसे ही आधार मानकर जो विधायक-सांसद और पार्षद निर्वाचित हुए हैं उन्हें जनप्रतिनिधि के रूप में ही आगामी 5 सालों तक जनता और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहिए और जो पुराने वरिष्ठ ईमानदार कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं जो टिकट से वंचित रह गए उन्हें सभी पदों में समाहित करना चाहिए। उन्हें संगठन, निगम-मंडल व स्थानिय निकायों में प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। राजनीतिक विश्लेष्कों के अनुसार वरिष्ठ और पुराने कांग्रेसी लोग कमोबेश यह मानकर चल रहे हैं कि जितने आम कार्यकर्ता है और जिन्होंने निष्ठा और इमानदारी से पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्हें हर हाल में लगता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें भी कोई न कोई पद देकर उपकृत करेंगे। लेकिन वरिष्ठ नेताओं ने जिस तरह पदलोलुपता दिखाई है और तमाम पदों पर खुद ही कब्जा करने की नियत से दबाव बना रहे हैं इससे उनमें निराशा उपज रही है।
ने जब निष्ठावान कार्यकर्ताओं में निराशा की खबर प्रकाशित की तो अब वरिष्ठ नेता स्वयं को हटाकर अपने बीवी-बच्चे के लिए दबाव बनाने लगे हैं। ये नेता चाहते है कि सत्ता और संगठन के तमाम पदों पर बच्चे और उनके परिवार वाले ही काबिज रहें। लेकिन कार्यकर्ता भी इस बार आर-पार के मूड में हैं। 15 साल बाद पार्टी प्रदेश में सत्ता में काबिज हुई है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के संघर्ष से यह संभव हुआ है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को मॉडल के रूप में कांग्रेस पार्टी व्दारा कांग्रेस में उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है और छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रेरणा लेकर सभी वरिष्ठ कांग्रेसनेताओं को काम करने का निर्देश आलाकमान पहले ही दे चुकी है। आलाकमान के निर्देशों के अनुसार सभी राज्य के बड़े राजनीतिक पंडितों ने बघेल के अनुसरण करना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में पार्टी में अब भूपेश बघेल की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को भी लगता है कि अबकी बार पार्टी व सत्ता में अनेक पदों पर रहकर अपना हित साधने वाले नेताओं की मंशा पूरी नहीं होगी और जमीन से जुड़े निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
कांग्रेस पार्टी की एक परिपाटी रही है, पार्टी जब सत्ता में आती है और कार्यकर्ताओं में पदों के लिए मारा-मारी मचती है तब एक व्यक्ति एक पद का विधान लाया जाता है और उसका अनुसरण दिल्ली से लेकर प्रदेश इकाई तक किया जाता है। अब पीसीसी को भी मंत्री के रिश्तेदार, विधायकों के रिश्तेदार और बड़े नेताओं के रिश्तेदारों से परहेज करना चाहिए और आम कांग्रेसजनों को निगम-मंडलों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, निकायों में एल्डरमैन आदि के पदों पर बिठाना चाहिए, जिससे पार्टी के लिए उनकी निष्ठा और समर्पण बना रहे। पार्टी के बड़े माहिर खिलाडिय़ों को अब यह समझ में आ जाना चाहिए कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी मेहनत और समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को सत्ता तक पहुंचाई है। ऐसे में सत्ता और संगठन की बागडोर अब उनके हाथ में है और अब वह जरूर चाहेंगे की समर्पित कार्यकर्ताओं को सत्ता और संगठन में भागीदार बनाया जाए। पिछले डेढ़ साल के काम से भूपेश बघेल देश में एक माडल चेहरे के तौर पर उभरे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं का उन पर भरोसा बढऩा लाजिमी है।
किसी की भी नियुक्ति में रिश्तेदारी आधार पर नहीं होनी चाहिए : सिंहदेव
निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। सिंहदेव ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं को सभी वरिष्ठ नेताओं की रायशुमारी के बाद स्थान दिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति की नियुक्ति सिर्फ किसी का रिश्तेदार है इस आधार पर नहीं होनी चाहिए। किसी की दावेदारी को सिर्फ किसी का रिश्तेदार है इस आधार पर नजरअंदाज भी नहीं किया जाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति योग्य है, पार्टी में लगातार सक्रिय है, तो उसे जवाबदारी दी जा सकती है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी करने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी थी। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
मॉल और होटल खुलने के बाद संक्रमण बढऩे की आशंका पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि इससे संक्रमण की आशंका बढ़ेगी इसलिए सभी को सावधानी बरतनी होगी। लंबे वक्त तक सभी स्थानों को बंद नहीं रखा जा सकता हमें कोरोना के साथ जीना सीखना होगा। इसी सोच के साथ अनब्लॉक की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है. इसी कड़ी में धीरे-धीरे सभी स्थानों को खोला जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बाबा रामदेव की दवा कोरोनिल की बिक्री को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि इम्युनिटी बूस्टर के नाम पर अनुमति लेकर कोरोना की दवा बनाने का दावा करना गलत है। आईसीएमआर और आयुष मंत्रालय के निर्देश के बाद ही कोरोना की दवा के रूप में किसी को मान्यता मिल सकती है। सामान्य इम्युनिटी बूस्टर दवा के आधार पर इसकी बिक्री की जाएगी तो उसे अनुमति दी जा सकती है. कोरोना की दवा के नाम पर इसका विज्ञापन करना या बिक्री करना उचित नहीं है. बिक्री की अनुमति भी नहीं दी जा सकती।
चंद्राकर गौपालकों से जुड़े पहल को गलत ढंग से कर रहे प्रस्तुत
अजय चंद्राकर के बयान पर टीएस सिंहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना का उपहास उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अजय चंद्राकर राज्य सरकार की गौपालकों से जुड़े अनूठे पहल को गलत ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। राजकीय चिन्ह को बदलने की बात करना बेहद अफसोस की बात है। उन्हें ऐसे हल्के प्रयास वापस लेने चाहिए. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इमरजेंसी को लेकर दिए बयान पर कहा कि बृजमोहन जी तो स्वतंत्र होकर खुद घूम रहे हैं। जहां चाह रहे हैं वहां जा रहे हैं। कैसी इमरजेंसी की बात कर रहे हैं वह।
