Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: 13 किमी पहाड़ चढ़कर बड़ेपल्ली पहुंची स्वास्थ्य टीम, 227 ग्रामीणों की जांच, गंभीर मरीजों को मिला त्वरित उपचार

May 30, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली विश्राम सिंह मार्को की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

May 30, 2026

खरीफ 2026 की तैयारी: धमतरी में उर्वरक आपूर्ति पर प्रशासन की कड़ी नजर, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने विशेष रणनीति

May 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 30
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आज भिलाई दौरे पर, शोक सभा में देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग

केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आज भिलाई दौरे पर, शोक सभा में देंगे श्रद्धांजलि

Author AuthorBy Author AuthorMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई स्वर्गीय दिनेश सेन की आत्म-शांति के लिए आयोजित शोक सभा/शांति सभा में शामिल होने आज केंद्रीय राज्यमंत्री भिलाई पहुंच रहे हैं। ज्ञात हो कि दिनेश सेन का निधन 17 मई को हो गया था। शनिवार को भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं, जिसके तहत वे भिलाई में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम (शोक सभा) में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे।
राज्य शासन के शिष्टाचार विभाग द्वारा केंद्रीय मंत्री के इस आधिकारिक प्रवास का मिनट-टू-मिनट प्रोटोकॉल और रूट चार्ट जारी कर दिया गया है।केंद्रीय मंत्री 30 मई (शनिवार) दोपहर 12.10 बजे नई दिल्ली से एअर इंडिया की फ्लाइट द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.05 बजे रायपुर एयरपोर्ट (माना) पर उनका आगमन होगा, जहां से वे सीधे राज्य अतिथि गृह रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 3.30 बजे वे राज्य अतिथि गृह में ही राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 4.30 बजे समीक्षा बैठक के उपरांत वे सड़क मार्ग द्वारा रायपुर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री भिलाई पहुंचेंगे, जहां वे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास और लोकांगन स्थित सभा में शामिल होकर स्वर्गीय दिनेश सेन को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे।
रात 8 बजे भिलाई के स्थानीय कार्यक्रम के बाद वे वापस रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। 31 मई (रविवार) सुबह 8.25 बजे केंद्रीय मंत्री रायपुर एयरपोर्ट से वापस नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। सुरक्षा एवं व्यवस्था के कड़े निर्देश केंद्रीय मंत्री को भारत सरकार द्वारा वाय कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। राज्य शिष्टाचार अधिकारी द्वारा कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर एवं दुर्ग के पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों को पत्र जारी कर केंद्रीय मंत्री के संपूर्ण प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सुयोग्य वाहन, आवास और सुचारू प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

दुर्ग की नन्हीं चैंपियन मीमांसा साहू ने नेशनल कूडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, प्रदेश का बढ़ाया मान

May 29, 2026

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को नई पहचान देगा बेमेतरा का सामूहिक विवाह समारोह, विधायक दीपेश साहू भी बनेंगे सहभागी

May 28, 2026

पानी की टंकी की चाबी बनी खूनी संघर्ष की वजह, एक ही परिवार के 9 लोग घायल

May 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: 13 किमी पहाड़ चढ़कर बड़ेपल्ली पहुंची स्वास्थ्य टीम, 227 ग्रामीणों की जांच, गंभीर मरीजों को मिला त्वरित उपचार
  • प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली विश्राम सिंह मार्को की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर
  • खरीफ 2026 की तैयारी: धमतरी में उर्वरक आपूर्ति पर प्रशासन की कड़ी नजर, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने विशेष रणनीति
  • जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने विशेष निगरानी दल सक्रिय
  • आंगनबाड़ी के बच्चों के चेहरों पर तितली संस्था ने बिखेरी मुस्कान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.