Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: 13 किमी पहाड़ चढ़कर बड़ेपल्ली पहुंची स्वास्थ्य टीम, 227 ग्रामीणों की जांच, गंभीर मरीजों को मिला त्वरित उपचार

May 30, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली विश्राम सिंह मार्को की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

May 30, 2026

खरीफ 2026 की तैयारी: धमतरी में उर्वरक आपूर्ति पर प्रशासन की कड़ी नजर, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने विशेष रणनीति

May 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 30
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » खरीफ 2026 की तैयारी: धमतरी में उर्वरक आपूर्ति पर प्रशासन की कड़ी नजर, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने विशेष रणनीति
छत्तीसगढ़

खरीफ 2026 की तैयारी: धमतरी में उर्वरक आपूर्ति पर प्रशासन की कड़ी नजर, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने विशेष रणनीति

Author AuthorBy Author AuthorMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

उर्वरक वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने प्रशासन और विक्रेताओं के बीच सकारात्मक संवाद

panchayattantra24.-धमतरी। आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर एवं निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में कृषि विभाग एवं उर्वरक विक्रेताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी श्री गजेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उर्वरक भण्डारण एवं वितरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर समाधानोन्मुख पहल की गई।
बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं कीमतों के अनुरूप किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बताया गया कि जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा निरीक्षण एवं उड़नदस्ता दल नियमित रूप से जांच कर रहे हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय, अन्य वस्तुओं की अनिवार्य टैगिंग अथवा वितरण संबंधी किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित विक्रेताओं ने प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण पालन करने तथा किसानों के हित में सहयोगात्मक भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उर्वरक विक्रेताओं ने क्रय-विक्रय प्रक्रिया से जुड़ी अपनी व्यावहारिक समस्याओं एवं सुझावों को भी साझा किया। प्रशासन ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित संज्ञान लिया तथा आवश्यक विषयों पर शासन स्तर पर पत्राचार कर समाधान की पहल की है। इस सकारात्मक संवाद से उर्वरक वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सुगम एवं किसान हितैषी बनाने में मदद मिलेगी।
बैठक में उप संचालक कृषि श्री मोनेष कुमार साहू, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री मनोज सागर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उर्वरक निरीक्षक तथा विकासखंड धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी के बड़ी संख्या में थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेता उपस्थित रहे।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने विशेष निगरानी दल सक्रिय

May 30, 2026

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आधी रात तक डटी रहीं विधायक सावित्री मंडावी, 14 वाहनों पर कार्रवाई की मांग, बेलवापानी खदान बना विरोध का केंद्र

May 30, 2026

पिथौरा की शराब दुकान में बड़ा खुलासा: बोतलों में पानी मिलाकर बेच रहे थे कर्मचारी, 4 रंगे हाथ गिरफ्तार

May 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: 13 किमी पहाड़ चढ़कर बड़ेपल्ली पहुंची स्वास्थ्य टीम, 227 ग्रामीणों की जांच, गंभीर मरीजों को मिला त्वरित उपचार
  • प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली विश्राम सिंह मार्को की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर
  • खरीफ 2026 की तैयारी: धमतरी में उर्वरक आपूर्ति पर प्रशासन की कड़ी नजर, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने विशेष रणनीति
  • जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण, कालाबाजारी रोकने विशेष निगरानी दल सक्रिय
  • आंगनबाड़ी के बच्चों के चेहरों पर तितली संस्था ने बिखेरी मुस्कान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.