Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश

June 26, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से रायगढ़ के ग्राम सांगीतराई की दुर्गा सिदार को घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र

June 26, 2026

परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी, त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता

June 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ मामला: हाईकोर्ट ने कलेक्टर को शिकायत पर सुनवाई के दिए निर्देश, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर उठे सवाल
बिलासपुर

डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ मामला: हाईकोर्ट ने कलेक्टर को शिकायत पर सुनवाई के दिए निर्देश, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर उठे सवाल

Author AuthorBy Author AuthorJune 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने कलेक्टर राजनांदगांव को पीड़ित याचिकाकर्ता के शिकायत पत्र पर सुनवाई का अवसर देते हुए परीक्षण कर निराकरण किए जाने का निर्देश जारी किया है. बता दें, कि याचिकाकर्ता की कृषि भूमि को अवैध रूप से अधिग्रहित करने के प्रस्ताव एवं प्रस्तुत शिकायत पत्र पर विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर मामला हाईकोर्ट पहुंचा है.
दरअसल, राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के अंतर्गत बुधवारी पारा वार्ड नंबर 19 निवासी फहीम अख्तर ने अधिवक्ता अब्दुल वहाब खान के जरिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी कि, उसकी कृषि भूमि ग्राम छीरपानी पटवारी हल्का नंबर 29 खसरा नंबर 196/2 में स्थित है. कुछ दिन पूर्व जानकारी मिली कि, उसके उक्त खसरा नंबर की भूमि को प्रस्तावित डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ निर्माण के लिए अधिग्रहित किए जाने कार्रवाई जारी है. जबकि याचिकाकर्ता ने इस संबंध में कोई लिखित या मौखिक सहमति नहीं दी थी. वर्तमान में याचिकाकर्ता की उक्त भूमि पर सड़क निर्माण की कार्रवाई किए जाने की तैयारी की जा रही है और याचिकाकर्ता को ज्ञापन जारी कर उसके उक्त कृषि भूमि को मनमाने अत्यधिक कम कीमत पर खरीदने के संबंध में शासन के द्वारा प्रस्ताव भी जारी कर दिया गया है. याचिकाकर्ता अपनी उक्त कृषि भूमि को बेचना नहीं चाहता और ना ही उसके बदले में किसी प्रकार का मुआवजा चाहता है.
याचिकाकर्ता ने आपत्ति करते हुए कलेक्टर जिला राजनांदगांव के समक्ष एक शिकायत पत्र भी दिया था, कि उक्त प्रस्तावित परिक्रमा पथ के लिए किसी भी प्रकार से निजी भूमि अधिग्रहित करने की कोई आवश्यकता ही नहीं है क्योंकि प्रस्तावित परिक्रमा पथ के आसपास ही पर्याप्त शासकीय एवं राजस्व भूमि उपलब्ध है, जिसके माध्यम से सड़क का निर्माण किया जा सकता है. स्वीकृत नक्शे के विरूद्ध निजी भूमि का चयन किया जाना अनुचित है. यदि सड़क निर्माण उपलब्ध राजस्व भूमि से किया जाता है तो शासन को भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान में होने वाले अतिरिक्त व्यय से बचाया जा सकता है, साथ ही परिक्रमा पथ के लिए पूर्व से ही मार्ग बना हुआ है. नए मार्ग की कोई जरूरत भी नहीं है.
46 किसानों की निजी जमीन अधिग्रहण पर विवाद
लल्लूराम डॉट कॉम लगातार इस मामले को उठाता रहा है. बता दें कि डोंगरगढ़ की 55.45 करोड़ रुपये की परिक्रमा पथ परियोजना शुरुआत से ही विवादों में बनी हुई है. प्रशासन इसे धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास की महत्वाकांक्षी योजना बताकर 8 किलोमीटर लंबा फोरलेन मार्ग बना रहा है, जिसके लिए 46 किसानों की लगभग 6.386 हेक्टेयर निजी भूमि लेने और करीब 6.33 करोड़ रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव है. दूसरी ओर प्रभावित किसानों का आरोप है कि परियोजना के आसपास पर्याप्त शासकीय एवं राजस्व भूमि उपलब्ध होने के बावजूद निजी भूमि का चयन किया गया है. किसानों का कहना है कि उन्हें परियोजना का स्वीकृत रूट मैप, डीपीआर और भूमि चयन का तकनीकी आधार उपलब्ध नहीं कराया गया तथा उनकी आपत्तियों का संतोषजनक निराकरण भी नहीं हुआ. इसी बीच कांग्रेस भी खुलकर इस परियोजना के विरोध में उतर आई और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर परिक्रमा पथ निरस्त करने, डोंगरगढ़ बाईपास निर्माण को प्राथमिकता देने, पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दे चुकी है. परियोजना को लेकर प्रशासन और विरोधी पक्ष के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

पक्के घर ने बदली अमृतलाल की जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना

June 26, 2026

सौतेली बेटी से दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में पिता को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट का सख्त संदेश

June 24, 2026

तेंदुओं के बीच खूनी संघर्ष: मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत, क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई की आशंका

June 17, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से रायगढ़ के ग्राम सांगीतराई की दुर्गा सिदार को घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र
  • परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी, त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता
  • एक ही दिन में मिला स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र, वंदना हेमला बोलीं— अब सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और आसान
  • किसान क्रेडिट कार्ड से मिला 30 हजार रुपए का ऋण, मुर्गी पालन से हर वर्ष 80 हजार रुपये का शुद्ध लाभ

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.