panchayattantra24.-नई दिल्ली। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारी निमिषा झा की पुस्तक “INDIA’S AI: Through Her Lens” का नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में विमोचन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित IGNCA के पदाधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर किए गए पोस्ट में बताया कि यह पुस्तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जेंडर और सुशासन के अंतर्संबंधों पर आधारित है।
उन्होंने बताया कि पुस्तक महिलाओं के दृष्टिकोण से AI की संभावनाओं का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करती है और विकसित भारत के निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सकारात्मक एवं समावेशी उपयोग की दिशा में यह एक अत्यंत सराहनीय एवं समसामयिक कृति है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
