Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महिलाओं की तरक्की विष्णु सुशासन में पक्की

August 26, 2026

रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ का बहनों को बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से 67.28 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 631 करोड़ से अधिक की राशि

August 26, 2026

महतारी वंदन योजना से बढ़ी रक्षाबंधन की खुशी, 31वीं किस्त पाकर पदमनी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, August 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ का बहनों को बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से 67.28 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 631 करोड़ से अधिक की राशि
छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ का बहनों को बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से 67.28 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 631 करोड़ से अधिक की राशि

Author AuthorBy Author AuthorAugust 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से सुलोचनी दुबे के घर आई रक्षाबंधन की खुशियां

panchayattantra24.-एमसीबी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026 में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 67.28 लाख बहनों के खातों में ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की। रक्षाबंधन से पहले मिली इस राशि से प्रदेश की महिलाओं में खुशी का माहौल है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम हर्रा निवासी सुलोचनी दुबे भी इस सौगात से बेहद खुश हैं। सुलोचनी दुबे ने बताया कि महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि उनके खाते में पहुंचने से रक्षाबंधन का त्योहार और भी खुशी से मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व है। त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें राखी, मिठाई और फल खरीदने में सुविधा होगी। वे प्राप्त राशि का उपयोग रक्षाबंधन की तैयारियों में करेंगी और अपने परिवार के साथ खुशी से त्योहार मनाएंगी।
“समय पर मिली राशि ने बढ़ाई त्योहार की खुशी”
सुलोचनी दुबे ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास को मजबूत करने वाला पर्व है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लेता है। ऐसे अवसर पर आर्थिक सहायता मिलने से त्योहार की तैयारियां और भी सहज हो जाती हैं।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिलना उनके लिए उपयोगी है। इससे वे अपनी जरूरतों के लिए परिवार पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय स्वयं भी निर्णय ले सकती हैं और आवश्यक खर्चों में योगदान कर सकती हैं।
“विष्णु भैया के प्रति हृदय से आभार”
योजना का लाभ मिलने पर सुलोचनी दुबे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास है। रक्षाबंधन से पहले सहायता राशि मिलने से इस बार उनके परिवार की खुशियां बढ़ गई हैं।
खुशियों से जुड़ता विकास का विश्वास
सुलोचनी दुबे की कहानी इस बात की झलक देती है कि शासन की योजनाएं जब सीधे हितग्राहियों तक पहुंचती हैं तो उनका प्रभाव केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार की खुशियों और महिलाओं के आत्मविश्वास से भी जुड़ जाता है। रक्षाबंधन से पहले खाते में पहुंची महतारी वंदन योजना की राशि ने सुलोचनी दुबे के परिवार में त्योहार की तैयारियों को आसान बनाया और उनके चेहरे पर मुस्कान लाई।
राखी के पवित्र रिश्ते, भरोसे के मजबूत साथ और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की इस कहानी में सुलोचनी दुबे की खुशी यही संदेश देती है-“बहनों की खुशहाली खातिर-विष्णु भैया का प्रयास महतारी वंदन का तोहफा पहुंच रहा बहनों के पास।”

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

महिलाओं की तरक्की विष्णु सुशासन में पक्की

August 26, 2026

महतारी वंदन योजना से बढ़ी रक्षाबंधन की खुशी, 31वीं किस्त पाकर पदमनी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

August 26, 2026

राखी निर्माण से अनीता सिंह के हुनर को मिली नई पहचान, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

August 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • महिलाओं की तरक्की विष्णु सुशासन में पक्की
  • रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ का बहनों को बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से 67.28 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 631 करोड़ से अधिक की राशि
  • महतारी वंदन योजना से बढ़ी रक्षाबंधन की खुशी, 31वीं किस्त पाकर पदमनी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
  • राखी निर्माण से अनीता सिंह के हुनर को मिली नई पहचान, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
  • पावस प्रसंग 2026 का भव्य समापन: चार शामों में शास्त्रीय संगीत और नृत्य ने रचा वर्षा ऋतु का सांस्कृतिक संसार

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.