Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से रेखा बारीक को मिला आर्थिक संबल, गर्भावस्था में पोषण के लिए मिली सहायता

October 28, 2026

जनदर्शन में संवेदनशीलता की मिसाल: महज 5 मिनट में बुजुर्ग चोवा राम को मिला श्रवण यंत्र, सुनने की जगी नई उम्मीद

October 28, 2026

पीएम आवास पर सियासी संग्राम: भूपेश बघेल-विजय शर्मा की बहस के बाद भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, प्रेस क्लब के बाहर हंगामा

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » महतारी सदन से महिला स्व-सहायता समूहों को मिली सुरक्षित एवं सुविधाजनक बैठक की व्यवस्था
सरगुजा

महतारी सदन से महिला स्व-सहायता समूहों को मिली सुरक्षित एवं सुविधाजनक बैठक की व्यवस्था

Author AuthorBy Author AuthorOctober 28, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

अब पेड़ों के नीचे या दूसरों के घरों में बैठक करने की मजबूरी हुई दूर, महतारी सदन में खुलकर आजीविका गतिविधियों पर चर्चा कर रहीं महिलाएं

panchayattantra24.-अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी सदन योजना के तहत सुविधाजनक भवन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पुहपुटरा में 24 लाख 70 हजार रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन महिला स्व-सहायता समूहों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। पहले समूह की महिलाओं को बैठक के लिए कभी किसी सदस्य के घर तो कभी पेड़ों की छांव का सहारा लेना पड़ता था। अब महतारी सदन बनने से उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान मिल गया है, जहां वे बिना किसी संकोच के समूह की बैठकों और आजीविका संबंधी गतिविधियों पर चर्चा कर रही हैं।
वर्ष 2024-25 में स्वीकृत हुआ महतारी सदन निर्माण कार्य
ग्राम पुहपुटरा में महतारी सदन का निर्माण वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत महतारी सदन योजना के अंतर्गत 24.70 लाख रुपये की लागत से किया गया है। भवन में महिलाओं के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे गांव के विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों को नियमित बैठक और सामूहिक गतिविधियों के संचालन में सहूलियत मिल रही है।
पहले पेड़ों के नीचे होती थी बैठक, अब सुरक्षित वातावरण में खुलकर रख रही हैं अपनी बात
लक्ष्य महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती बिंदेश्वरी राजवाड़े बताती हैं कि समूह गठन के शुरुआती दिनों में बैठक आयोजित करने के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं था। कभी किसी सदस्य के घर तो कभी पेड़ के नीचे बैठक करनी पड़ती थी। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही और भीड़ के कारण महिलाएं अपनी समस्याओं तथा आजीविका से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा नहीं कर पाती थीं।
उन्होंने बताया कि महतारी सदन बनने से यह परेशानी दूर हो गई है। अब समूह की सभी महिलाएं एक सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान पर एकत्रित होकर बैठक करती हैं। यहां वे बिना किसी संकोच के अपने विचार रखती हैं और आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आपसी चर्चा करती हैं। बैठक एवं शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से महिलाओं को काफी सहूलियत मिली है। श्रीमती राजवाड़े ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
महतारी सदन बनने से समूह की बैठकों में मिली सहूलियत : गीता शर्मा
ग्राम पुहपुटरा की ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह की सचिव श्रीमती गीता शर्मा ने बताया कि महतारी सदन बनने से पहले समूह की बैठकों के आयोजन में काफी कठिनाइयां आती थीं। बैठक के लिए किसी सदस्य के घर जाना पड़ता था, जिससे कई बार संबंधित परिवार को भी असुविधा होती थी। सभी महिलाओं को एक साथ बैठने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाता था।
उन्होंने बताया कि अब महतारी सदन बनने से गांव के विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं एक ही स्थान पर बैठक कर सकती हैं। यहां बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे समूह की गतिविधियों का संचालन अधिक सुविधाजनक हो गया है।
श्रीमती शर्मा ने बताया कि महतारी सदन से महिलाओं को सामूहिक गतिविधियों और आपसी विचार-विमर्श के लिए बेहतर वातावरण मिला है। उन्होंने कहा कि यह भवन समूह की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
सामूहिक निर्णय और आजीविका गतिविधियों को मिल रहा प्रोत्साहन
महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के आपसी संवाद, सामूहिक निर्णय और आजीविका गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। यहां महिलाएं समूह की कार्ययोजना तैयार करने, स्वरोजगार की संभावनाओं पर विचार करने और आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हो रही हैं।
ग्राम पुहपुटरा की महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याओं के अनुसार महतारी सदन बनने से उनकी बैठक स्थल की पुरानी समस्या दूर हुई है। अब उन्हें एक सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिला है, जहां वे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख सकती हैं और समूह की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना से जयानंदन दास का पक्के घर का सपना हुआ साकार, कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति

October 26, 2026

महतारी वंदन योजना से दीपिका दास को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, सिलाई कार्य से बढ़ाई परिवार की आमदनी

October 26, 2026

शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका- संभागायुक्त नरेद्र कुमार दुग्गा

October 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से रेखा बारीक को मिला आर्थिक संबल, गर्भावस्था में पोषण के लिए मिली सहायता
  • जनदर्शन में संवेदनशीलता की मिसाल: महज 5 मिनट में बुजुर्ग चोवा राम को मिला श्रवण यंत्र, सुनने की जगी नई उम्मीद
  • पीएम आवास पर सियासी संग्राम: भूपेश बघेल-विजय शर्मा की बहस के बाद भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, प्रेस क्लब के बाहर हंगामा
  • महतारी सदन से महिला स्व-सहायता समूहों को मिली सुरक्षित एवं सुविधाजनक बैठक की व्यवस्था
  • हर घर नल से जल की सुविधा से मिली राहत, समय और श्रम की बचत के साथ जीवन हुआ आसान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.