Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक आज, धान खरीदी और कर्मचारियों की मांगों पर बड़ा फैसला संभव!

October 27, 2026

कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक!

October 27, 2026

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 28-29 अक्टूबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, October 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » युवाओं के लिए धमतरी की बड़ी पहल: शिक्षा से स्टार्टअप तक एक मंच पर मिलेंगे अवसर, 10 हजार से ज्यादा पंजीयन
छत्तीसगढ़

युवाओं के लिए धमतरी की बड़ी पहल: शिक्षा से स्टार्टअप तक एक मंच पर मिलेंगे अवसर, 10 हजार से ज्यादा पंजीयन

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.- धमतरी। जिले के युवाओं के लिए बड़ी पहल सामने आई है। जिला प्रशासन अब शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप से जुड़ी योजनाओं को एक-दूसरे से जोड़कर युवाओं तक पहुंचाने पर जोर दे रहा है। प्रशासन का लक्ष्य साफ है कि कोई भी युवा सिर्फ सही जानकारी या मार्गदर्शन के अभाव में किसी अवसर से वंचित न रहे।
दरअसल, जिले में विद्यार्थियों, युवाओं, उद्यमियों और स्टार्टअप्स के लिए केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर कई योजनाएं और अवसर उपलब्ध हैं। इन्हीं अवसरों को एक समन्वित व्यवस्था के जरिए जरूरतमंद युवाओं तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत युवाओं को काउंसलिंग, गाइडेंस, प्रशिक्षण, मेंटरशिप और नेटवर्किंग जैसी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।
युवा धमतरी की इस पहल के तहत युवाओं की रुचि, जरूरत, चुनौतियों और उनकी आकांक्षाओं की जानकारी जुटाने के लिए पंजीयन कराया जा रहा है। पंजीयन के बाद जरूरत के अनुसार युवाओं को Mentors और Domain Experts से जोड़ा जाएगा। साथ ही Government, Industry, Academia और Civil Society से जुड़े संस्थानों एवं अवसरों तक उनकी पहुंच आसान बनाने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी जयंत नाहटा ने बताया कि युवा धमतरी के तहत लगातार काउंसलिंग, गाइडेंस और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा, कौशल विकास, इंटर्नशिप, रोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप से जुड़े कई अवसर उपलब्ध हैं। जरूरत इन सभी अवसरों को एक समन्वित व्यवस्था के जरिए युवाओं तक पहुंचाने की है।
प्रशासन इस पहल को “Education to Employability, Skill to Enterprise और Idea to Startup” की पूरी यात्रा से जोड़कर देख रहा है। यानी पढ़ाई से रोजगार, कौशल से उद्यम और नए विचार से स्टार्टअप तक युवाओं को जरूरी मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराने पर फोकस किया जा रहा है। इच्छुक युवा अपनी रुचि, जरूरत, चुनौतियां, अपेक्षाएं और सुझाव साझा करने के लिए युवा धमतरी पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं।
पंजीयन या पहल से जुड़ी किसी भी जानकारी और सहायता के लिए CGS Network के हेल्पलाइन नंबर +91-9301727212 पर संपर्क किया जा सकता है। yuvadhamtari.com वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक!

October 27, 2026

बालिका@Work कार्यक्रम: सुकमा के 30 स्कूली बच्चों ने समझी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

October 26, 2026

सेवा सेतु केंद्र से प्रमिला कोसले को मिली राहत, कम समय में बना विवाह प्रमाण पत्र; आधार कार्ड में नाम सुधारना हुआ आसान

October 26, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक आज, धान खरीदी और कर्मचारियों की मांगों पर बड़ा फैसला संभव!
  • कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक!
  • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 28-29 अक्टूबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी
  • मुंगेली के हर्ष शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर लगातार दूसरे साल चयन, दिल्ली में बैडमिंटन कोर्ट पर दिखाएंगे दम
  • राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज, फुटबॉल एवं खो-खो खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.