Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान

September 27, 2026

बस्तर में बाढ़ का कहर: Mi-17 हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा, 18 लोगों को सुरक्षित निकाला

September 27, 2026

सेवा संकल्प अभियान में जनसहभागिता की नई मिसाल – धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’, 4,173 लोगों ने निभाई सहभागिता

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सेवा की कहानी’ : जल से कल की तैयारी कर रहे हैं अकलासरई के सुरेश प्रसाद
छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी’ : जल से कल की तैयारी कर रहे हैं अकलासरई के सुरेश प्रसाद

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-कोरिया। कोरिया जिले के अकलासरई ग्राम पंचायत में रहने वाले सुरेश प्रसाद के लिए परंपरागत खेती और अकुशल रोजगार का साध नही आजीविका की प्रमुख गतिविधि हैं। ऐसे में जब उनके पास उपलब्ध खेतों में सिंचाई का साधन ही नहीं था तो उनके लिए अपने खेतों में की जाने वाली मेहनत का कोई मूल्य हाथ नहीं आता था। ऐसे में उन्हें मनरेगा योजना के तहत मिले परकोलेशन टेंक से जल का संसाधन प्राप्त हुआ और अब वह अपने जल से बेहतर कल की तैयारी कर रहे हैं। यह एक छोटा सा जल संसाधन सुरेश प्रसाद के खेती के कार्य को अब फायदेमंद बना रहा है। डबरी से सिंचाई का साधन बन जाने के बाद उन्होंने अपने खेतों में धान की फसल की खेती कर ली है।
बिन पानी सब सून
कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम अकलासरई में रहने वाले सुरेष प्रसाद के पास केवल कृषि ही आजीविका का मुख्य साधन है। उनके पास लगभग एक एकड़ की पैतृक भूमि है और वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने खेतों में मेहनत करते हुए जीवन यापन करते हैं। पहले उनके खेतों में सिचाई का कोई साधन ना होने से वह केवल वर्षाजल पर निर्भर रहते थे। ऐसे में अक्सर धान की रोपाई या फिर नर्सरी तैयार करते समय बारिष ना होने से उन्हे हमेषा नुकसान उठाना पड़ता था। साथ ही फसल पकते समय भी बारिष कम हो जाने से अच्छी फसल नहीं होती थी। ऐसे में किसानी से उन्हे कोई विशेष लाभ नहीं हो पाता था। लेकिन जब से परकोलेशन टेंक का कार्य पूरा हुआ है वह सिंचाई की सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
आजीविका की राह हुई आसान
सुरेश प्रसाद ने बताया कि वह सिंचाई के साधन के लिए प्रयास कर रहे थे लेकिन पास में कोई प्राकृतिक जल संसाधन नहीं होने से उनकी समस्या बनी हुई थी। ऐसे में ग्राम सभा से पारित प्रस्ताव के आधार पर उन्हे गत वर्ष परकोलेशन टेंक बनाने की स्वीकृति प्राप्त हुई। मेहनती सुरेश ने परिवारजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर अपने खेतों में उचित जगह का चयन कर कार्य समय पर पूरा कर लिया। पहली बारिश में पूरी तरह से जलभराव होने के बाद उनके खेतों में पर्याप्त सिंचाई की सुविधा हो गई है।
सिंचाई के साथ मछलीपालन
सुरेष प्रसाद ने बताया कि डबरी में भरपूर जल होने से इस बार उन्होने अपने खेतों में एक एकड़ में धान की रोपाई समय पर की है जिससे उन्हे अच्छी फसल मिलने की आस है। साथ ही वह अपने डबरी में मछलीपालन के लिए पांच किलोबीज डाल चुके हैं। जिससे आने वाले सालों में मछली पालन से उन्हें दोहरा लाभ मिलेगा। सुरेश प्रसाद ने बताया कि सिंचाई की सुविधा बन जाने से वह धान की फसल के बाद ठंड के मौसम में सब्जियों की फसल लगाने को तैयार हैं। संसाधन मिल जाने से इस मेहनतकश किसान के जीवन में खुशहाली की नई राह बन गई है। अब उनका परिवार बेहतर आजीविका के ससाधनों की ओर आगे बढ़ रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कोरबा के युवाओं को नवाचार का मंच, समस्याओं के समाधान से देश की प्रगति में योगदान का आह्वान

September 27, 2026

विश्व पर्यटन दिवस 2026 : जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका इंतजार कर रहा है

September 27, 2026

विकसित भारत जीरामजी योजना से जल स्रोतों में सेंड फिल्टर निर्माण, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीण रोजगार को मिला संबल

September 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान
  • बस्तर में बाढ़ का कहर: Mi-17 हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा, 18 लोगों को सुरक्षित निकाला
  • सेवा संकल्प अभियान में जनसहभागिता की नई मिसाल – धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’, 4,173 लोगों ने निभाई सहभागिता
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में जिले में 96 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान
  • बस्तर में बाढ़ के बाद राहत कार्यों की कमिश्नर डोमन सिंह ने की निगरानी, प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के निर्देश

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.