Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कोरबा के युवाओं को नवाचार का मंच, समस्याओं के समाधान से देश की प्रगति में योगदान का आह्वान

September 27, 2026

विश्व पर्यटन दिवस 2026 : जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका इंतजार कर रहा है

September 27, 2026

विकसित भारत जीरामजी योजना से जल स्रोतों में सेंड फिल्टर निर्माण, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीण रोजगार को मिला संबल

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » हैण्डपम्प की कतार से घर के नल तक पहुंचा पानी, बृंदा महंत के जीवन में आई सहजता
छत्तीसगढ़

हैण्डपम्प की कतार से घर के नल तक पहुंचा पानी, बृंदा महंत के जीवन में आई सहजता

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

अब पानी भरने के लिए नहीं लगानी पड़ती दूर, जल जीवन मिशन से बृंदा के घर पहुंचा स्वच्छ जल

हैण्डपम्प पर निर्भरता खत्म, घर में स्वच्छ जल ने आसान किए रोजमर्रा के काम

panchayattantra24.-कोरबा । एक समय था जब घर की जरूरत का पानी जुटाने के लिए सुबह से ही चिंता शुरू हो जाती थी। हाथ में बर्तन लेकर दूर स्थित हैण्डपम्प तक जाना, पानी भरकर वापस लौटना और फिर घरेलू कामकाज संभालना रोज की दिनचर्या का हिस्सा था। बरसात के दिनों में रास्ते की परेशानी और शाम-रात के समय पानी की जरूरत होने पर बाहर जाने की मजबूरी इस मुश्किल को और बढ़ा देती थी। आज वही स्थिति बदल चुकी है। घर के नल से स्वच्छ पानी मिलने लगा है और पानी जुटाने में खर्च होने वाला समय अब परिवार के दूसरे जरूरी कामों में लगाया जा रहा है।
कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत अजगरबहार निवासी श्रीमती बृंदा महंत के घर जल जीवन मिशन के तहत टेपनल के माध्यम से स्वच्छ जल पहुंचने से उनकी दिनचर्या में यह बदलाव आया है। पहले घरेलू उपयोग के लिए पानी लाने उन्हें घर से दूर हैण्डपम्प तक जाना पड़ता था। इसमें शारीरिक मेहनत के साथ काफी समय भी लगता था। पानी की जरूरत अचानक पड़ने पर भी यही परेशानी उठानी पड़ती थी।
लाभार्थी श्रीमती वृंदा बताती है पहले घर का पानी लाने के लिए हैण्डपम्प तक जाना पड़ता था। एक-दो बार नहीं, रोज कई बार पानी की जरूरत पड़ती थी। इससे काफी समय निकल जाता था और मेहनत भी लगती थी। बरसात के दिनों में बाहर जाकर पानी लाना और भी कठिन हो जाता था। शाम या रात में पानी की जरूरत पड़ जाए तो बाहर जाने में परेशानी होती थी। वह कहती है पहले जो पानी मिलता था, उसकी स्वच्छता को लेकर भी चिंता रहती थी। दूषित पानी के कारण तरह-तरह की जलजनित बीमारियों का डर बना रहता था। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर मन में हमेशा आशंका रहती थी कि कहीं गंदे पानी के कारण कोई बीमारी न हो जाए।
अब घर में ही टेपनल के जरिए साफ और स्वच्छ पानी मिल रहा है। पानी भरने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं रहती। घर पर ही पानी उपलब्ध होने से रोजमर्रा के काम काफी आसानी से हो जाते हैं। खाना बनाने से लेकर पीने और निस्तारी तक के लिए पानी की सुविधा मिल गई है। पहले पानी लाने में जो समय लगता था, वह अब बच जाता है।
घर में स्वच्छ जल आने से स्वास्थ्य को लेकर भी काफी संतोष है। अब दूषित पानी के इस्तेमाल से होने वाली परेशानियों से राहत मिली है। सबसे अच्छी बात यह है कि पानी के लिए मौसम या समय देखकर बाहर जाने की मजबूरी नहीं रही। जरूरत के समय घर में ही पानी उपलब्ध हो जाता है।
हितग्राही ने जल जीवन मिशन हमारे जैसे परिवारों के लिए बहुत उपयोगी योजना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तक नल से जल पहुंचाने की जो पहल की है, उसका लाभ हमें भी मिला है। इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को हृदय से धन्यवाद। घर तक स्वच्छ पानी पहुंचने से रोज की जिंदगी में जो सुविधा मिली है, उसका अनुभव अब हर दिन हो रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कोरबा के युवाओं को नवाचार का मंच, समस्याओं के समाधान से देश की प्रगति में योगदान का आह्वान

September 27, 2026

विश्व पर्यटन दिवस 2026 : जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका इंतजार कर रहा है

September 27, 2026

विकसित भारत जीरामजी योजना से जल स्रोतों में सेंड फिल्टर निर्माण, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीण रोजगार को मिला संबल

September 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कोरबा के युवाओं को नवाचार का मंच, समस्याओं के समाधान से देश की प्रगति में योगदान का आह्वान
  • विश्व पर्यटन दिवस 2026 : जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका इंतजार कर रहा है
  • विकसित भारत जीरामजी योजना से जल स्रोतों में सेंड फिल्टर निर्माण, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीण रोजगार को मिला संबल
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण
  • राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना बनी बेरोजगार युवा के स्वावलंबन की मजबूत नींव

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.