Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कोरबा के युवाओं को नवाचार का मंच, समस्याओं के समाधान से देश की प्रगति में योगदान का आह्वान

September 27, 2026

विश्व पर्यटन दिवस 2026 : जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका इंतजार कर रहा है

September 27, 2026

विकसित भारत जीरामजी योजना से जल स्रोतों में सेंड फिल्टर निर्माण, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीण रोजगार को मिला संबल

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना बनी बेरोजगार युवा के स्वावलंबन की मजबूत नींव
छत्तीसगढ़

राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना बनी बेरोजगार युवा के स्वावलंबन की मजबूत नींव

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 27, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-कोरबा । कभी रोजगार की तलाश और आर्थिक तंगी से जूझ रहे 28 वर्षीय मिनेश राठिया के लिए आज उनकी डेयरी ही आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। करतला विकासखंड के ग्राम करतला निवासी मिनेश राठिया ने शासन की राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना का लाभ लेकर न केवल अपने लिए स्वरोजगार का रास्ता बनाया, बल्कि अपनी छोटी सी डेयरी को भी आगे बढ़ाया है। दो उन्नत नस्ल की गायों से शुरू हुआ उनका सफर अब पांच दुधारू गायों तक पहुंच चुका है।
कम दूध और सीमित साधनों के बीच गुजर रहा था जीवन
योजना का लाभ मिलने से पहले मिनेश बेरोजगार थे। परिवार में पहले से देशी नस्ल की गायें थीं, लेकिन उनसे होने वाला दुग्ध उत्पादन इतना कम था कि परिवार की दैनिक जरूरतें ही मुश्किल से पूरी हो पाती थीं। बिक्री के लिए दूध बचता ही नहीं था। उन्नत नस्ल की दुधारू गायें खरीदकर डेयरी व्यवसाय शुरू करने की इच्छा थी, लेकिन आर्थिक स्थिति इसकी अनुमति नहीं देती थी। ऐसे समय में पशु चिकित्सालय करतला के डॉ. विरेन्द्रपाल सिंह कंवर से उन्हें राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना की जानकारी मिली। योजना ने मिनेश के सपनों को नई दिशा दी और उन्होंने पशु चिकित्सालय में आवेदन प्रस्तुत किया।
सरकारी सहायता से मिली डेयरी को नई शुरुआत
वर्ष 2024-25 में योजना के अंतर्गत मिनेश को दो दुधारू गायों की खरीद के लिए 93 हजार 300 रुपये की सहायता मिली। इन उन्नत नस्ल की गायों के डेयरी में शामिल होते ही उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत हो गई। दूध का उत्पादन बढ़ा तो घर की जरूरतें पूरी करने के बाद दूध बिक्री से आमदनी भी होने लगी। मिनेश ने इस आय को खर्च करने के बजाय अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में लगाया। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम यह रहा कि उन्होंने धीरे-धीरे तीन और उन्नत नस्ल की दुधारू गायें खरीद लीं। आज मिनेश के पास कुल पांच उन्नत नस्ल की दुधारू गायें हैं और डेयरी उनके परिवार की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है।
साइकिल से मोटरसाइकिल तक का सफर
मिनेश के जीवन में आए बदलाव की एक तस्वीर उनके साधनों में भी दिखाई देती है। कभी दूध बेचने के लिए उनके पास केवल साइकिल थी। डेयरी से होने वाली आमदनी बढ़ी तो उन्होंने मोटरसाइकिल खरीदी। अब वे आसानी से दूध लेकर बाजार और ग्राहकों तक पहुंच जाते हैं। यह मोटरसाइकिल उनके लिए केवल एक वाहन नहीं, बल्कि बेरोजगारी से आत्मनिर्भरता तक की यात्रा का प्रतीक बन गई है।
आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ा आत्मविश्वास
डेयरी व्यवसाय से होने वाली आय में वृद्धि के साथ मिनेश के परिवार की आर्थिक स्थिति भी पहले की तुलना में बेहतर हुई है। उनकी वार्षिक आय अब 30 हजार रुपये से अधिक हो चुकी है। सबसे बड़ा बदलाव उनके आत्मविश्वास में आया है। जो युवा कभी रोजगार की तलाश में था, आज स्वयं का व्यवसाय संचालित कर रहा है और उसे आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है।
गांव में भी मिनेश की मेहनत और सफलता को पहचान मिली है। आज गांव के बुजुर्ग अन्य युवाओं को भी स्वरोजगार अपनाने के लिए मिनेश के उदाहरण से प्रेरित करते हैं।
मिनेश बोले-योजना ने बेरोजगारी से स्वावलंबन तक पहुंचाया
मिनेश राठिया कहते हैं, “मैं शासन की इस योजना से बहुत प्रसन्न हूं। योजना से मिली सहायता ने मुझे बेरोजगारी के दौर से बाहर निकलकर अपना काम शुरू करने का अवसर दिया। दो गायों से शुरू हुआ। मेरा डेयरी व्यवसाय आज पांच गायों तक पहुंच गया है। अब मेरा सपना है कि मैं अपनी डेयरी को और बड़ा करूं और अपने परिवार को और बेहतर भविष्य दूं। इस सहयोग के लिए मैं पशुधन विकास विभाग और शासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”
मिनेश की कहानी बताती है कि जब युवा की मेहनत को सही समय पर शासकीय योजना का सहारा मिलता है, तो सहायता की छोटी सी शुरुआत भी आत्मनिर्भरता की बड़ी कहानी लिख सकती है। राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना ने मिनेश को केवल दुधारू गायें नहीं दीं, बल्कि रोजगार, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का अवसर दिया है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कोरबा के युवाओं को नवाचार का मंच, समस्याओं के समाधान से देश की प्रगति में योगदान का आह्वान

September 27, 2026

विश्व पर्यटन दिवस 2026 : जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका इंतजार कर रहा है

September 27, 2026

विकसित भारत जीरामजी योजना से जल स्रोतों में सेंड फिल्टर निर्माण, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीण रोजगार को मिला संबल

September 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कोरबा के युवाओं को नवाचार का मंच, समस्याओं के समाधान से देश की प्रगति में योगदान का आह्वान
  • विश्व पर्यटन दिवस 2026 : जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका इंतजार कर रहा है
  • विकसित भारत जीरामजी योजना से जल स्रोतों में सेंड फिल्टर निर्माण, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीण रोजगार को मिला संबल
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण
  • राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना बनी बेरोजगार युवा के स्वावलंबन की मजबूत नींव

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.