Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन, एनआईबीएसएम के विद्यार्थियों ने पेश किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल

September 28, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया लोकार्पण

September 28, 2026

सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को राहत नहीं, पाटन चुनाव याचिका पर 5 अक्टूबर से हाईकोर्ट में साक्ष्य

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » पीएम का किया आभार भूस्वामित्व योजना से भगवानलाल कुशवाहा को मिला जमीन का पट्टा’
छत्तीसगढ़

पीएम का किया आभार भूस्वामित्व योजना से भगवानलाल कुशवाहा को मिला जमीन का पट्टा’

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-कोरिया। वर्षों से जिस जमीन को अपना घर और जीवन का आधार मानकर परिवार पीढ़ियों से वहां रह रहा था, उस जमीन का कोई वैधानिक आधार नहीं था। जमीन पर पूर्वजों की मौजूदगी थी, यादें थीं और कई पीढ़ियों का जीवन था, लेकिन कागजों में उस अधिकार की स्पष्ट पहचान नहीं थी। यह स्थिति श्री भगवानलाल कुशवाहा के परिवार की थी, जो ग्राम अमहर जिला कोरिया में अपने पूर्वजों की जमीन पर करीब 100 वर्षों से अधिक समय से निवास कर रहे थे।
भगवानलाल कुशवाहा, पिता स्वर्गीय श्री बीरसाय, बताते हैं कि उनके दादा के जमाने से उनका परिवार इसी स्थान पर रह रहा है। पीढ़ियां गुजरती गईं, परिवार बढ़ता गया, लेकिन जमीन का पट्टा नहीं होने के कारण उनके मन में हमेशा यह चिंता बनी रहती थी कि जिस जमीन पर उनका परिवार वर्षों से रह रहा है, उसका कोई ठोस आधार उनके पास नहीं है।
वे कहते हैं, “पहले कई सालों से हमारी जमीन का कोई आधार नहीं था। अब पट्टा प्राप्त हो गया है तो बहुत अच्छा लगता है। अब लगता है कि हमारी जमीन को भी पहचान और अधिकार मिल गया है।”
भूस्वामित्व योजना के अंतर्गत श्री भगवानलाल कुशवाहा को 210 वर्ग मीटर भूमि का पट्टा प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल और राज्य सरकार की मदद की वजह उनके पूर्वजों के 100 वर्ष से अधिक समय से काबिज जमीन को पट्टे के रूप में अधिकार मिला। यह उनके परिवार के लिए केवल एक दस्तावेज प्राप्त होने की बात नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चले आ रहे इंतजार के समाप्त होने का अवसर है।
पट्टा उनके हाथ में है तो वर्षों पुरानी अनिश्चितता की जगह विश्वास ने ले ली है। जिस जमीन को उनके परिवार ने पीढ़ियों तक संभाला, अब उस पर उनके अधिकार को सरकारी दस्तावेज में भी पहचान मिली है।
भगवानलाल कुशवाहा इस बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उनके लिए यह पट्टा उस जमीन का कागज भर नहीं है, बल्कि उनके परिवार की वर्षों पुरानी पहचान, सुरक्षा और अधिकार का दस्तावेज है। कभी जिस जमीन पर सिर्फ पीढ़ियों की यादें थीं, आज उसी जमीन पर अधिकार का दस्तावेज है।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

‘सेवा की कहानी’: प्रधानमंत्री आवास ने बदली बबीता और घासीप्रसाद की जिंदगी, पक्के आशियाने का सपना हुआ साकार

September 28, 2026

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से विनीता साहू के घर रोशन हुआ भविष्य

September 28, 2026

स्वच्छता की कमान संभालकर पूनम और जयकुंवर ने बदली गांव की तस्वीर, बोड़ार में स्वच्छता अभियान की बनी मिसाल

September 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन, एनआईबीएसएम के विद्यार्थियों ने पेश किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल
  • राज्यपाल रमेन डेका ने सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया लोकार्पण
  • सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को राहत नहीं, पाटन चुनाव याचिका पर 5 अक्टूबर से हाईकोर्ट में साक्ष्य
  • मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये से बनेंगे सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन
  • विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.