Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ के कृषि विकास को केंद्र की बड़ी सौगात, 181.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी

September 29, 2026

परिजनों के साथ उप मुख्यमंत्री साव से मिलीं संजू देवी, भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल तक का सफर किया साझा

September 29, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन, एनआईबीएसएम के विद्यार्थियों ने पेश किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल
रायपुर

कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन, एनआईबीएसएम के विद्यार्थियों ने पेश किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल

Author AuthorBy Author AuthorSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। स्वच्छता में सहभाग स्वच्छ भारत – विकसित भारत अभियान के अंतर्गत भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में आज विद्यार्थियों द्वारा ‘वेस्ट टू वेल्थ’ (कचरे से उपयोगी संसाधन) विषय पर विभिन्न मॉडल एवं नवाचार प्रस्तुत किए गए। बी.एससी. कृषि के विद्यार्थियों ने अपशिष्ट पदार्थों को उपयोगी उत्पादों एवं संसाधनों में परिवर्तित करने से संबंधित नवीन, व्यावहारिक एवं पर्यावरण-अनुकूल विचारों का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों में कचरा पृथक्करण, पुनर्चक्रण, पुनः उपयोग एवं अपशिष्ट का मूल्य संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया गया। इन मॉडलों में घरेलू कचरे, कृषि अवशेषों तथा जैव-अवक्रमणीय अपशिष्ट के उपयोग से संबंधित रचनात्मक एवं उपयोगी समाधान शामिल थे। विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि वैज्ञानिक सोच, उपयुक्त तकनीक और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से कचरे को उपयोगी संसाधन में परिवर्तित किया जा सकता है।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन का उद्देश्य केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि संसाधनों की पुनर्प्राप्ति एवं उनके सतत उपयोग पर भी ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा हमें कचरे को केवल त्याज्य पदार्थ के रूप में देखने के बजाय एक संभावित संसाधन के रूप में देखने की प्रेरणा देती है। युवा विद्यार्थियों द्वारा विकसित नवाचारपूर्ण विचार सतत कृषि, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप तथा व्यापक स्तर पर अपनाए जा सकने वाले समाधानों के रूप में विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक एवं रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सतत जीवनशैली और जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में व्यक्तिगत सहभागिता, नवाचार और सामुदायिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. के. के. मंडल एवं डॉ. डेज़ी बसंदराय, संयुक्त निदेशक तथा डॉ. एस. के. शर्मा एवं डॉ. के. सी. शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक उपस्थित रहे और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. श्रावणी सन्याल द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के मॉडल प्रदर्शन एवं प्रस्तुतियों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया।

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के कृषि विकास को केंद्र की बड़ी सौगात, 181.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी

September 29, 2026

परिजनों के साथ उप मुख्यमंत्री साव से मिलीं संजू देवी, भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल तक का सफर किया साझा

September 29, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

September 29, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के कृषि विकास को केंद्र की बड़ी सौगात, 181.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी
  • परिजनों के साथ उप मुख्यमंत्री साव से मिलीं संजू देवी, भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल तक का सफर किया साझा
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद
  • बदलते बस्तर की कहानी: दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स ने नेतानार में देखी शांति, आत्मनिर्भरता और विकास की तस्वीर
  • चिरायु योजना बनी सहारा, 12 वर्षीय तरुणा का निःशुल्क उपचार कर लौटाई स्वस्थ जिंदगी की उम्मीद

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.