Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बस से उतरते ही पुलिस की नजर में आए तस्कर, भूरे टेप में लिपटे पैकेट ने खोला गांजा तस्करी का राज; महिला समेत 3 गिरफ्तार

October 4, 2026

जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का मजबूत माध्यम, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण

October 4, 2026

चिराग पासवान ने चुनाव आयोग पर कही बड़ी बात, बोले- जीतना होगा जनता का विश्वास…

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, October 4
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » एमसीबी : मेगा स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों का सम्मान, बांटे सहायक उपकरण
छत्तीसगढ़

एमसीबी : मेगा स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों का सम्मान, बांटे सहायक उपकरण

Author AuthorBy Author AuthorOctober 4, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शॉल-माला से सम्मान; जरूरतमंदों को वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र और व्हीलचेयर की सुविधा

panchayattantra24.-एमसीबी। पोड़ी चिरमिरी स्थित मंगल भवन में चल रहे दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महापौर रामनरेश राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों का शॉल एवं माला से सम्मान किया गया। जरूरतमंद वृद्धजनों को वॉकिंग स्टिक भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में सभापति संतोष सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिशिर जायसवाल के सहयोग तथा खंड चिकित्सा अधिकारी, खड़गवां डॉ. मनीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती के समन्वय तथा सहायक नोडल अधिकारी, NPHCE विक्की टोप्पो एवं समाज कल्याण विभाग की श्रीमती अंजना बेक के सहयोग से वृद्धजन दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एक ही जगह जांच, परामर्श और सहायक उपकरण
30 सितंबर से शुरू हुए इस दो दिवसीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त समन्वय से नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पात्रता एवं चिकित्सकीय जांच के आधार पर श्रवण यंत्र, वॉकिंग स्टिक, व्हीलचेयर सहित विभिन्न उपकरण वितरित किए जा रहे हैं।
शिविर में अब तक लगभग 100 श्रवण यंत्र और 150 वॉकिंग स्टिक वितरित की जा चुकी हैं। वहीं 450 से अधिक लोगों की दृष्टि जांच की गई है। जांच के परिणाम एवं आवश्यकता के अनुसार संबंधित लोगों को चश्मे वितरित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद नागरिकों के आवागमन, दैनिक गतिविधियों और संवाद को आसान बनाना है।
बुजुर्गों के सम्मान के साथ देखभाल का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर रामनरेश राय ने वृद्धजनों के सम्मान और उनकी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने परिवार एवं समाज से बुजुर्गों की देखभाल में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सेवाओं और सहायक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और सहायक उपकरणों की आवश्यकता का आकलन किया जा रहा है। चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यकता पड़ने पर आगे के उपचार एवं रेफरल की व्यवस्था में भी सहयोग किया जा रहा है।
NPHCE के माध्यम से स्वस्थ वृद्धावस्था पर जोर
जिला नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती ने राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम (NPHCE) एवं अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने “गरिमा के साथ वृद्धावस्था: वृद्धजनों के लिए देखभाल एवं सहयोग प्रणालियों को सुदृढ़ करना” विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देना है।
समाज कल्याण विभाग की श्रीमती अंजना बेक ने वृद्धाश्रम संबंधी व्यवस्थाओं तथा जरूरतमंद वृद्धजनों एवं पात्र हितग्राहियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने विभाग के माध्यम से बुजुर्गों की देखभाल और दैनिक जीवन को सुगम बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में डॉ. स्वप्निल तिवारी, अस्पताल अधीक्षक; डॉ. जमुना प्रसाद आर्य, अधीक्षक, मानसिक चिकित्सालय; राजकुमार राजवाड़े, सीपीएम, चिरमिरी; अवनीश पांडेय, नोडल अधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर; श्रीमती सुषमा पांडेय एवं श्रीमती किरण पांडेय, बीईटीओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वृद्धजनों के सम्मान को स्वास्थ्य जांच और सहायक उपकरण वितरण से जोड़कर आयोजित यह कार्यक्रम बुजुर्गों के स्वास्थ्य, गरिमा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्रित रहा। स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की संयुक्त सहभागिता से जरूरतमंद नागरिकों को एक ही स्थान पर जांच, परामर्श और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

बस से उतरते ही पुलिस की नजर में आए तस्कर, भूरे टेप में लिपटे पैकेट ने खोला गांजा तस्करी का राज; महिला समेत 3 गिरफ्तार

October 4, 2026

बोड़तरा सेवा सेतु शिविर मे एक छत पर मिली अनेक शासकीय सेवाओं का लाभ

October 4, 2026

ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.9 टन अवैध कबाड़ जब्त

October 4, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बस से उतरते ही पुलिस की नजर में आए तस्कर, भूरे टेप में लिपटे पैकेट ने खोला गांजा तस्करी का राज; महिला समेत 3 गिरफ्तार
  • जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का मजबूत माध्यम, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण
  • चिराग पासवान ने चुनाव आयोग पर कही बड़ी बात, बोले- जीतना होगा जनता का विश्वास…
  • सिंगापुर से छत्तीसगढ़ के लिए नई हरित विकास की राह: CM साय ने ‘गार्डन्स बाय द बे’ के अधिकारियों से की चर्चा, नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन को मिलेगा वैश्विक मॉडल
  • ’सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने चलाया सघन स्वच्छता अभियान’

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.