Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बस्तर दशहरा-जब आस्था के शिल्पकारों के सम्मान में झुके हाथ, रिटायर्ड शिक्षिका ने पेश की ‘सेवा जोहार’ की अनूठी मिसाल

October 10, 2026

ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक कृषि उपकरणों से सब्जी उत्पादन को मिला बढ़ावा, खेती बनी बेहतर आमदनी का माध्यम’

October 10, 2026

सरकार पहुंच रही नागरिकों के द्वार, शिविरों में मिल रहा योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सरकार पहुंच रही नागरिकों के द्वार, शिविरों में मिल रहा योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
बिलासपुर

सरकार पहुंच रही नागरिकों के द्वार, शिविरों में मिल रहा योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

Author AuthorBy Author AuthorOctober 10, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-कोरबा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा हेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर का आयोजन बालको जोन कार्यालय परिसर में किया गया। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी तथा उनकी समस्याएं सुनीं।
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि केंद्र और राज्य शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करना है। शिविरों के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और शासन सीधे नागरिकों के बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों को समझ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से लोगों को खाद्यान्न, आवास, आर्थिक सहायता तथा बेहतर जीवन की सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को बढ़ावा मिला। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी, तेंदूपत्ता का 5500 रुपये प्रति मानक बोरा संग्रहण पारिश्रमिक तथा महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता जैसी पहलें संचालित हैं। चरण पादुका योजना और रामलला दर्शन योजना के माध्यम से भी हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से कोरबा जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल भवनों, स्वास्थ्य सुविधाओं, आश्रम-छात्रावासों और पुल-पुलियों सहित विभिन्न विकास कार्यों को गति मिली है। वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए भी डीएमएफ से स्वीकृति दी गई है। 15 अक्टूबर के बाद सड़क मरम्मत के कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि शहर में प्रस्तावित अंडरब्रिज निर्माण से जुड़ी तकनीकी बाधाएं अब दूर हो गई हैं और जल्द ही उसका निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने की अपील की।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। सेवा संकल्प शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की पहल की जा रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने नागरिकों से शिविरों में पहुंचकर शासकीय योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
शिविर में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, एवं अन्य अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवास निर्माण स्वीकृति पत्र तथा दादर खुर्द में निर्मित आवास का आबंटन पत्र वितरित किया गया। पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत चेक तथा श्रम विभाग की मुख्यमंत्री महतारी योजना के तहत चेक प्रदान किए गए। इसके साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति दी गई। समाज कल्याण विभाग की ओर से जरूरतमंद हितग्राहियों को वॉकिंग स्टिक, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन, श्री हितानंद अग्रवाल, श्री सत्येंद्र जोशी, श्री कृपाराम साहू सहित अन्य पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक कृषि उपकरणों से सब्जी उत्पादन को मिला बढ़ावा, खेती बनी बेहतर आमदनी का माध्यम’

October 10, 2026

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना और महतारी जतन योजना के तहत उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वितरित किए चेक

October 10, 2026

सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीणों को एक ही जगह मिल रही सरकारी योजनाओं की सुविधा

October 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बस्तर दशहरा-जब आस्था के शिल्पकारों के सम्मान में झुके हाथ, रिटायर्ड शिक्षिका ने पेश की ‘सेवा जोहार’ की अनूठी मिसाल
  • ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और आधुनिक कृषि उपकरणों से सब्जी उत्पादन को मिला बढ़ावा, खेती बनी बेहतर आमदनी का माध्यम’
  • सरकार पहुंच रही नागरिकों के द्वार, शिविरों में मिल रहा योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
  • मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना और महतारी जतन योजना के तहत उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वितरित किए चेक
  • जतमई धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने विधायक रोहित साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा सहित नागरिकों ने किया श्रमदान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.